राजीविका की जमीनी हकीकत देखने पहुंचीं प्रियंका गोस्वामी
- IAS प्रियंका गोस्वामी का औचक निरीक्षण
- केरू के बिस्किट यूनिट में देखी महिलाओं की मेहनत
- पैकेजिंग यूनिट लगाने के दिए निर्देश
- नवज्योति ग्रुप की महिलाओं से मिलीं मिशन निदेशक
- प्रोडक्ट को बनाएं उद्योग मानकों के लायक
- स्थायी आजीविका पर हो फोकस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजीविका की जमीनी हकीकत देखने पहुंचीं प्रियंका गोस्वामी। राजीविका की राज्य मिशन निदेशक IAS प्रियंका गोस्वामी ने मंगलवार को जोधपुर में औचक निरीक्षण कर आजीविका गतिविधियों की जमीनी हकीकत परखी। सबसे पहले वे केरू पहुंचीं और नव ज्योति प्रोड्यूसर ग्रुप की महिलाओं से सीधा संवाद किया।
केरू बिस्किट यूनिट में क्या देखा
प्रोड्यूसर ग्रुप अध्यक्ष गीता देवी और समूह की महिलाओं ने गोस्वामी का स्वागत किया। उन्होंने बिस्किट निर्माण यूनिट में सफाई, गुणवत्ता और अनुशासन की तारीफ की। साथ ही 2 बड़े सुझाव दिए।
1.क्वालिटी अपग्रेड
प्रोडक्ट को उद्योग मानकों के अनुरूप बनाएं।
2.पैकेजिंग यूनिट
केरू में ही जल्द पैकेजिंग यूनिट लगाएं ताकि मार्केटिंग का दायरा बढ़े।
महिलाओं ने कहा कि मिशन निदेशक के सुझावों से उनका हौसला बढ़ा है।
DPMU में समीक्षा बैठक
इसके बाद गोस्वामी ने जिला परियोजना प्रबंधन इकाई जोधपुर का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की प्रगति,चुनौतियां और आगे की रणनीति पर चर्चा की। जिला रिसोर्स सेल प्रमुख दुर्गेश डूडी, जिला प्रबंधक रेनू,अरविंद मेहरा, रूपाराम पंवार और भानु प्रताप मौजूद रहे।
फोकस क्या है
गोस्वामी ने कहा कि राजीविका का मकसद सिर्फ रोजगार नहीं, स्थायी और विविध आजीविका स्रोत तैयार करना है। इससे महिलाओं का आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण तेज होगा।निरीक्षण से साफ है कि सरकार अब फील्ड में जाकर स्कीम का असर देख रही है और सीधे महिलाओं से फीडबैक ले रही है।
