Doordrishti News Logo

होली के बाद से लापता मां-बेटी के शव गड्ढे में मिले

क्षेत्र में फैली सनसनी

पाली,सदर थाना क्षेत्र स्थित भालेलाव गांव से होली के बाद लापता हुई मां- बेटी के शव आज खेत में 7 फीट गहरे गड्ढे में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर पुलिस ने खेत में जेसीबी से खुदाई कर मां बेटी के शव निकाले तब परिजनों द्वारा सदर थाने में दोनों की दर्ज गुमशुदगी के मामले का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें – निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए एसएसटी टीमें सक्रिय

शवों को रखवाया मोर्चरी में
परिजनों की सूचना पर जब खेत में जेसीबी से 7 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया तब पुलिस को गुमशुदा मां-बेटी के शव मिले जिन्हे गड्ढे में से निकालकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

होली के बाद से गायब थी मां बेटी
पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के अनुसार परिजनों की सूचना पर पुलिस द्वारा खोदे गए गड्ढे में भालेलाव गांव निवासी 55 वर्षीय पानी देवी पत्नी पेमाराम सीरवी और उसकी 30 वर्षीय बेटी कविता के शव मिले हैं। जबकि पानी देवी का पुत्र सुरेश अभी गायब है। ऐसे में पुलिस सुरेश की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें – राजकीय अवकाश में भी खुलेंगे आबकारी कार्यालय

दोपहर में मिले मां बेटी के शव
गौरतलब है कि मृतकों के परिजनों ने सदर थाने में मां बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दी थी,जिसमें बताया गया था कि होली के बाद से ही पानी देवी और कविता गायब हैं। गुरुवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में जगह-जगह खून के निशान हैं। इस पर एसपी चूनाराम,सदर थाना एसएचओ अनिल कुमार,सीओ ग्रामीण और एडिशनल एसपी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने कर खेत में कुछ जगह खुदाई के निशान मिलने पर शक होने पर जब जेसीबी से जमीन में खुदाई की गई तो दोपहर में मां-बेटी के शव बरामद हुए।

संदिग्धों पर है नजर
सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार विश्नोई ने बताया जब से मां बेटी गायब हुई इसके बाद से ही सुरेश भी गायब है। ऐसे में पुलिस को सुरेश पर डबल मर्डर का शक है। जिसके चलते पुलिस प्रत्येक एंगल से मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध लोगों की निगरानी की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026