Doordrishti News Logo

शहर में एक चोर ऐसा भी.. रात को दुकानों के बाहर लगे बल्बों को चुरा रहा

कैमरे में नजर आ रही कारस्तानी -शॉल ओढ़कर आता और बल्ब चुराकर ले जाता

जोधपुर,शहर में एक चोर ऐसा भी.. रात को दुकानों के बाहर लगे बल्बों को चुरा रहा। शहर के अंदर व्यापारी इन दिनों परेशान हैं। चोर अब तक तो सूने मकानों और दुकानों में ही सेेंध लगाते आ रहे थे मगर भीतरी शहर में एक ऐसा चोर रात को घूम रहा है जो दुकानों के बाहर लगे बल्बों को खोलकर ले जाता है। बल्बों को अपने पास रखे एक थैले में भरता है और चला जाता है। फिलहाल इस बल्ब चोर का पता नहीं चला है,मगर उसकी कारस्तानी सीसीटीवी कैमरों में देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें – विशिष्ट चिकित्सा शिविर में 141 रोगी लाभान्वित

सर्दी का मौसम है और रात को शहर के अंदर भी मार्केट जल्दी मंगल हो जाते हैं। व्यापारी दुकान मंगल कर घरों को लौट जाते हैं। फिर आधी अंधेरे रात में एक चोर निकलता है जो शॉल को ओढ़े दिखाई देता है। फिर वह दुकानों तक पहुंचता है और एक एक कर बल्बों को खोलकर अपने थैले में भरना शुरू कर देता है। यह नजारा सोजतीगेट और अंदर का है। सीसीटीवी फुटेज चोर के सामने आए है जो बल्बों की चोरी करता दिखा है। फिलहाल इस चोर का पता नहीं चला है। व्यापारी हैरान और परेशान है। बल्ब चोरी की घटनाएं दो दिन में बढ़ गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: