जोधपुर, लॉकडाउन में भी चोरों के हौसले बुलंद है। यहां अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी हो गई। बासनी थाने में दी रिपोर्ट में एम्स में स्टोर कीपर महेन्द्र गोदारा ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बाइक एम्स के गेट संख्या 4 के पास रखी थी जिसको अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।
बासनी थाने में ही दी रिपोर्ट में टिनिटी फैक्ट्री तनावड़ा क्षेत्र में रहने वाले जसाराम जाट ने पुलिस को बताया कि विष्णु किराणा स्टोर के बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया। मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में पालड़ी पंवारा निवासी जेठाराम चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह 9 मील स्थित दुर्गा लाइन गया था जहां पर फैक्ट्री के बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया। मथानिया थाने में दी रिपोर्ट में बड़ा बास मथानिया निवासी पवन प्रजापत ने पुलिस को बताया कि उसकी बाइक को घर के बाहर से अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।
ये भी पढ़े – केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जोजरी नदी पर बन रहे पुल का किया औचक निरीक्षण
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

