Doordrishti News Logo

होली स्नेह मिलन में उमड़े भाजपा कार्यकर्ता

  • केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कार्यकर्ताओं के साथ लगाए ठुमके
  • ड्रमर नगाडा वादक नाथूलाल ने शहनाई और नगाड़ों से बांधा समां

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी के होली स्नेह मिलन में कार्यकर्ताओं का हूजुम उमड़ा। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और पुष्पों की होली खेली। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत चंग की थाप पर झूमते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। विधायक सूर्यकांता व्यास ने गीत सुनाए।

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के सानिध्य में कमला नेहरू नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर के केशव परिसर में आयोजित होली स्नेह मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रारम्भ में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और अतिथियों का तिलक व मौली बांधकर सत्कार किया।

ये भी पढ़ें- घंटाघर कबाडख़ाना में ताश से जुआ खेलते 11 पकड़े, 27 हजार बरामद

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी,महामंत्री करणी सिंह खीची, सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने मंचासीन अतिथि केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,पाली सांसद पीपी चौधरी,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,महापौर वनिता सेठ, प्रतापपुरी,पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, पूर्व ज़िला प्रमुख पूनाराम चौधरी, अमिता चौधरी,अतुल भंसाली,राजेन्द्र बोराणा,पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, नरेंद्र कच्छवाह,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, पूर्व विधायक शैतान सिंह,देहात उत्तर अध्यक्ष मनोहर पालीवाल,देहात दक्षिण अध्यक्ष जगराम विश्नोई सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

इससे पहले मंचासीन अतिथियों ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीन दयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों ने अमृतकाल के इस स्वर्णिम वर्ष में भाजपा के वटवृक्ष रूपी 75 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का साफा,शॉल श्रीफल भेंट करके संगठन में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान किया। ख्याति प्राप्त नगाड़ा वादक और ड्रमर नाथूलाल सोलंकी ने समां बांध दिया। नाथूलाल अपनी पूरी टीम के साथ ज्यों ही मंच पर आए तो कार्यकर्ता झूमने लगे। नाथूलाल ने शहनाई और नगाड़ों की ऐसी प्रस्तुति दी कि होली स्नेह मिलन का यह आयोजन यादगार बन गया। राजस्थानी साफों से सजी धजी उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और होली के गीत सुनाए। राजस्थानी धुनों पर शहनाई की स्वरलहरियों ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर दिया। अनेक मण्डल से कार्यकर्त्ता चंग लेकर नाचते गाते पहुंचे।

ये भी पढ़ें- तीन दिवसीय राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो जोधपुर में 20 मार्च से

सम्मान समारोह में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने स्वागत उद्बोधन दिया। केन्द्रीय जलशक्त मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी और कहा कि हर कार्यकर्ता भाजपा के लिए अहम है। अब कार्यकर्ता का दायित्व बढ़ गया है।उन्होने भाजपा को अपना परिवार बताया और बधाई दी।

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि संगठन ही शक्ति है। हर कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ काम करे। संगठन प्रभारी अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी ने संगठन की गतिविधियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री डा.करणी सिंह खींची ने किया।

महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोहित,प्रदेश संयोजक सोनिया रामचन्दानी,प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा शशि प्रकाश प्रजापत,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल,जगराम विश्नोई,पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनसिंह भाटी,नरेन्द्र कच्छवाह,देवेन्द्र जोशी,उपमहापौर किशन लड्डा,अतुल भंसाली,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी, राजेन्द्र पालीवाल,कमलेश पुरोहित, उपेंद्र दवे,नरेश सुराणा,जगदीश धानदिया विजय राजोरिया सहित अनेक लोग मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026