Doordrishti News Logo

घंटाघर कबाडख़ाना में ताश से जुआ खेलते 11 पकड़े, 27 हजार बरामद

जोधपुर,शहर की सदर कोतवाली पुलिस ने घंटाघर कबाडख़ाना क्षेत्र में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 27 हजार 220 रुपए जब्त किए है। थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि विशेष टीम के एएसआई नाथूराम, हैडकांस्टेबल प्रकाशचंद, कांस्टेबल पुखराज, लक्ष्मण राम, नारायण राम ने घण्टाघर कबाडख़ाना में ताश के पत्तों से जुआ खेलने वाले 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27220 रुपए जब्त किए।

ये भी पढ़ें- युवती से बैग लिफ्टिंग,आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने मौके से नया बास सूर्या कॉलोनी निवासी किशन,नरसिंह की प्याउ निवासी अशोक आचार्य,मियों का घेर निवासी इकबाल,चइलों की गली स्टेडियम रोड निवासी मोहम्मद हारूण,नया तालाब नागौरी गेट निवासी आबिद अहमद,छोटी मस्जिद के पास बम्बा मोहल्ला निवासी हारूण, प्रतापनगर पुलिस चौकी के पास में रहने वाले अनवर, मालियों की बगेची नया तालाब निवासी फिरोज, चांदपोल छोटी भील बस्ती के राजेश भील एवं पाल रिको नई बस्ती महादेव नगर निवासी रूगाराम राव को गिरफ्तार किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026