Doordrishti News Logo

तीन दिवसीय राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो जोधपुर में 20 मार्च से

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 21 मार्च को करेंगे औपचारिक उद्घाटन
  • उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत होंगी विशिष्ट अतिथि

जोधपुर,तीन दिवसीय राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो जोधपुर के बोरोनाड़ा स्थित ट्रेड फेसिलिटेशन सेन्टर में सोमवार 20 मार्च से आरम्भ होगा। इसका औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मंगलवार 21 मार्च को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत विशिष्ट अतिथि होंगी। उद्घाटन समारोह में राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) एवं राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (आरईपीसी) के चौयरमेन राजीव अरोड़ा और राजस्थान सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने शनिवार को जयपुर के उद्योग भवन में यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा और दूरगामी दृष्टि के अनुरूप राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्ट को वैश्विक स्तर पर अपना प्रभुत्व प्रदर्शित करने के व्यापक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो की संकल्पना की गई है।

ये भी पढ़ें- पिता की हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार

इस सेक्टर की अपार संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने वार्षिक बजट में राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो के आयोजन की घोषणा की थी। जोधपुर में आयोजित होने वाला यह एक्सपो इसी बजट घोषणा का मूर्त रूप है। उन्होंने बताया कि राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो प्रदेश में निर्यात के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इस अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में हस्तशिल्प से लेकर वुडन एवं आयरन फर्नीचर, टैक्सटाईल्स, एग्रो एवं फूड प्रोडटक्स, सेरेमिक व अन्य उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

जोधपुर को भारत की हैण्डीक्राफ्ट केपिटल कहा जाता है। देश भर से वुडन,आयरन से संबंधित हैण्डीक्राफ्ट आइटम जोधपुर से निर्यात किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त हाल ही में भारत सरकार ने जोधपुर में पूर्व में संचालित इनलैण्ड कंटेनर डिपो की क्षमता विस्तार के लिए 95 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत की है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की साधारण सभा की बैठक हुए महत्वपूर्ण निर्णय

इस अवसर पर राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) एवं राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (आरईपीसी) के चैयरमेन राजीव अरोड़ा; उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त, राजस्थान सरकार महेंद्र कुमार पारख और आरईपीसी के वाईस चैयरमेन महावीर प्रताप शर्मा भी उपस्थित थे।

एक्सपोर्ट अवार्ड समारोह

राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) एवं राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (आरईपीसी) के चौयरमेन राजीव अरोड़ा ने बताया कि उद्घाटन समारोह के दौरान एक्सपोर्ट अवार्ड समारोह भी आयोजित किया जायेगा,जिसमें एक्सपोर्ट अवार्ड कमेटी द्वारा चयनित निर्यातकों को पुरस्कृत किया जायेगा।

एक्सपो में वर्कशॉप,कन्ट्री सैशंस एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

अरोड़ा ने बताया कि एक्सपो के प्रथम दिन, सोमवार 20 मार्च को दोपहर 4 बजे से सांय 6 बजे और दूसरे दिन मंगलवार 21 मार्च को प्रातः 10.30 बजे से 1.30 बजे एनआईडी अहमदाबाद द्वारा डिजाइन डवलपमेंट पर कार्यशाला आयोजित की जायेगी। एक्सपो के प्रथम दिन, 20 मार्च को शाम 7 से 8 बजे देश-विदेश से आने वाले बॉयर्स के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जायेगा।

एक्सपो के दूसरे दिन, 21 मार्च को दोपहर 3 से 6 बजे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पैकेजिंग,अहमदाबाद द्वारा एक्सपोर्ट पैकेजिंग पर कार्यशाला आयोजित की जायेगी। इसी दिन सायं 6 से 7 बजे यूरॉल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा ‘ट्रेड विद रशिया’ नामक सैशन होगा। एक्सपो के तीसरे एवं अंतिम दिन, बुधवार 22 मार्च को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे आईएसीसीई द्वारा ‘ट्रेड विद अफ्रिका’ पर स्पेशल सेशन आयोजित होगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे से सायं 5.30 बजे ‘एक्सपोर्ट प्रोसीजर एंड डॉक्युमेंटेशन’ पर प्रेक्टिकल ट्रैनिंग आयोजित की जायेगी।

ये भी पढ़ें- देवाराम का खेलो इंडिया में चयन

सत्रह देशों से 95 और 234 इंडियन बॉयर्स लेंगे हिस्सा

राजीव अरोड़ा ने बताया कि एक्सपो का प्रथम वर्ष बेहद उत्साहजनक रहा है। एक्सपो में भाग लेने के लिए प्रमुख रूप से यूएसए,यूके,रूस,सऊदी अरब,यूएई,स्वीडन,थाईलैंड, नीदरलैंड,कोलंबिया,मैक्सिको,घाना, सूडान,सेनेगल,मिस्र,बोलीविया, उगांडा,अल्बानिया आदि 17 देशों के 95 बॉयर्स आयेंगे। उल्लेखनीय है कि अकेले सेनेगल से 30 महिला बॉयर्स का समूह एक्सपो में भाग लेने आ रहा है। इसके अतिरिक्त 234 इंडियन बॉयर्स एक्सपो में भाग लेंगे। इस प्रकार एक्सपो में भाग लेने के लिए कुल 329 देशी-विदेशी बॉयर्स आयेंगे। इन देशी विदेशी बॉयर्स को एक्सपो में एक ही स्थान पर प्रदेश के अनूठे प्रोडक्ट्स देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के हैण्डीक्राफ्ट सैक्टर के आर्टिजन्स को इन बॉयर्स के साथ नेटवर्किंग करने का अवसर मिलेगा।

8 देशों के विदेशी राजदूत,उच्चायुक्त एवं गणमान्य लेंगे भाग

राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो में भाग लेने के लिए 8 देशों के विदेशी राजदूत,उच्चायुक्त एवं गणमान्य भाग लेने आ रहे हैं। इनमें फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त कमलेश शशि प्रकाशय मिनिस्ट्री ऑफ इनवेस्टमेंट एवं इंटरनेशनल कॉॅपरेशन,सूडान रिपब्लिक द्वारा नोमिनेटेड, सूडान के एन्टरप्रेन्यूरियल डिपार्टमेंट सेंटर के प्रमुखय गाम्बिया उच्चायुक्त मुस्तफा जवाराय नारू उच्चायुक्त मार्लीन मोसेसय पाकिस्तान काउंसलर (ट्रेड), उमर श्रेयारय मंगोलिया राजदूत गनबोल्ड डंमबजयय गुयाना के काउंसुल इंडिया,एंटीगुआ एवं बारबुडा और यूएई दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन माजिद अलनेखैलवी शामिल हैं।

एक्सपो में 145 एग्जीबिटर्स ने करवाई स्टॉल्स बुकिंग

एक्सपो में भाग लेने के लिए जयपुर, जोधपुर,उदयपुर,कोटा,बाडमेर, अजमेर,भीलवाडा,जैसलमेर,अलवर, चुरू,चौमू,आदि प्रमुख शहरों से लगभग 145 एग्जीबिटर्स भाग ले रहें हैं। ये एग्जीबिटर्स हैण्डीक्राफ्ट, टैक्सटाईल्स,एग्रो एवं फुड प्रोडटक्स, मेटल एवं नॉन फैरस,लेदर प्रोडक्टस, इंजिनियरिंग,कारपेट,जैम एवं ज्वैलरी, डायमेंशनल स्टोन्स,बैंक एवं विभिन्न ट्रेड एसोसियेशंस से संबंधित हैं।

प्रदेश के कारीगरों को मिलेगा प्रोत्साहन और कला एवं संरक्षण में मिलेगी सहायता

इस एक्सपो से विशेष रूप से प्रदेश के उन कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिन्हें गाँव-गाँव में काम करके अपने उत्पादों को बेचने के लिए दिल्ली, मुंबई आदि महानगरों में जाना पड़ता है। इस आयोजन के माध्यम से अधिक से अधिक खरीदारों तक उत्पाद पहुंचेंगे तथा स्थानीय उत्पादों के प्रति इनका आकर्षण बढ़ेगा।

अंतिम दिन 22 मार्च को आम जनता के लिए एन्ट्री

एक्सपो के अंतिम दिन 22 मार्च मध्यान्ह 1 बजे से जोधपुर की आम जनता के लिए खोला जायेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026