केंद्रीय मंत्री ने बेहला पश्चिम में भाजपा प्रत्याशी पायल सरकार के लिए घर-घर जाकर मांगे वोट
कोलकाता, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को बेहला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत कराया और वोट मांगे। उनके साथ बेहला पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी श्रावंती चटर्जी और भाजपा कार्यकर्ता भी थे।
भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बुधवार को पश्चिम बंगाल प्रवास पर थे। इस दौरान शेखावत ने बेहला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के एके पाल रोड समेत आसपास के इलाके में डोर-टू-डोर कैंपेन किया।
शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अनेकों योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने इन योजनाओं से यहां के लोगों को वंचित रखा है। देश के नागरिकों को जब प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना समेत तमाम योजनाओं का लाभ मिल रहा था तो बंगाल में ममता दीदी ने इन योजनाओं से यहां के लोगों को वंचित रखकर सबसे बड़ा पाप किया है।
उन्होंने कहा कि आप सभी चुनाव में कमल के फूल पर वोट देकर पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत में भागीदार बनें, जिससे आपको अपना हक मिल सके। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की और उन्हें हर बूथ को मजबूत बनाने के टिप्स दिए। शेखावत का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया। डोर-टू- डोर कैंपेन के दौरान चारों तरफ से जय श्रीराम के नारों से स्थानीय लोग शेखावत का स्वागत कर रहे थे।
Related posts:

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

12 से 15 नवंबर को राजाराम आश्रम में मरू निनाद घोष शिविर

