Doordrishti News Logo

जोधपुर, बिलाड़ा व पीपाड़ शहर नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव बीस दिसंबर को होंगे। कांग्रेस व भाजपा ने दोनों पालिकाओं के नवनिर्वाचित पार्षदों को बाड़ेबंदी में रखा हुआ है और वे चुनाव में एक-दूसरे के गुट में सेंधमारी की कोशिश में है। पीपाड़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के पार्षदों को गुप्त स्थानों पर रखा गया है। कांग्रेस के पार्षदों को जोधपुर से जैसलमेर शिफ्ट किया गया है जहां सभी पार्षदों को प्रशिक्षण के नाम पर एकजुटता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इस दौरान पार्टी के पक्ष में 5 साल तक बोर्ड के साथ रहकर विकास कार्यों के लिए संकल्प रहने की शपथ पार्षदों को दिलाई गई है। सभी पार्षदों को पार्टी द्वारा सिंबल प्राप्त अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शहर के विकास में भागीदारी निभाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया है। हालांकि नगरपालिका अध्यक्ष पद का टिकट नहीं मिलने से नाराज वार्ड 23 की पार्षद लक्ष्मी कच्छवाह ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद अब कांग्रेस के बीस पार्षद है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने पीपाड़ नगरपालिका चुनाव में 17 साल बाद जीत दर्ज की है। इसमें 35 में से 21 पार्षद जीते हैं। अध्यक्ष पद के लिए कई पार्षदों ने दावा किया था। इनमें वार्ड 23 से जीती एमए पास लक्ष्मी प्रबल दावेदार थी। उन्हें टिकट नहीं मिलने नाराज होकर इस्तीफा दे दिया। अब 68 वर्षीय समु देवी को अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया गया है। लक्ष्मी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 20 रह गई है। हालांकि बोर्ड बनाने के लिए 18 पार्षदों की जरूरत है। सभी पार्षदों को जैसलमेर के एक रिसोर्ट में रखा गया है। इधर कांग्रेस में हुए उत्तल पुथल पर भाजपा की नजर है। चेयरमैन के लिए वार्ड 35 से रुकमा देवी कच्छावाह ने नामांकन किया है। भाजपा भी अपने पार्षदों को रिसोर्ट में रखे हुए हैं।

बिलाड़ा में भाजपा और निर्दलीय में मुकाबला
बिलाड़ा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा व निर्दलीय के बीच ही मुकाबला होगा। प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। भाजपा से रूपसिंह सीरवी व निर्दलीय चैनाराम ने नामांकन किए हैं। बिलाड़ा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के खेमे में निर्दलीयों सहित 23 महिला एवं पुरूषों पार्षदों की बाड़ेबंदी है, वहीं कांग्रेस के खेमे में तीन निर्दलीय एवं नौ कांग्रेस से जीते पार्षदों की बाड़ेबंदी की हुई है। भारतीय जनता पार्टी के खेमे द्वारा की गई बाड़ेबंदी की कमान पूर्व मंत्री अर्जुनलाल गर्ग, जिलाध्यक्ष जगराम विश्रोई, प्रभारी राजेन्द्र बोराना एवं बाबूलाल राठौड़ ने संभाल रखी है। वहीं कांग्रेस की ओर से जयनारायण विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष सुनिल चौधरी एवं सहयोगी साथियों ने अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर जीते नौ पार्षदों के अलावा तीन निर्दलीय पार्षदों की बाड़ेबंदी संभाल रखी है। इस बार कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदलते हुए निर्दलीय पार्षद चेनाराम पटेल को अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरवाकर उसे अपने पार्षदों का समर्थन देना तय किया है। वहीं चेनाराम ने कांग्रेस विधायक एवं नगरअध्यक्ष धन्नाराम लालावत को भरोसा दिलाया है कि उसे कांगे्रस के सभी नौ पार्षदों का समर्थन मिला तो वह भाजपा की बाड़ेबंदी में बैठे उसके अपने रिश्तेदार पार्षदों से क्रॉस वोटिंग करवाकर अध्यक्ष पद प्राप्त कर लेंगे। अब यह 20 दिसम्बर को ही तय होगा कि कौन अध्यक्ष पद की कुर्सी को प्राप्त करेगा। मतदान प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक व मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात मतगणना की जाएगी। उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 दिसम्बर को होगा व प्रात: 10 बजे बैठक प्रारम्भ होगी, प्रात: 11 बजे नामांकन पत्रों की प्रस्तुति, प्रात: 11.30 बजे से नामांकन पत्रों की सवीक्षा, दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापसी व आवश्यक होने पर दोपहर 2.30 से 5 बजे तक मतदान व मतदान के तुरन्त बाद मतगणना होगी।

Related posts:

अवैध वेंडिंग पर रेलवे का शिकंजा 130 वेंडर्स पकड़े

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026