Doordrishti News Logo

युवा मोर्चा के बल पर भाजपा की सरकार बन सकती है-टमटा

जोधपुर यूवा मोर्चा गहलोत के गढ़ को जीतेगा

जोधपुर,युवा मोर्चा के बल पर भाजपा की सरकार बन सकती है-टमटा। उत्तराखंड अल्मोड़ा के सांसद अजय टमटा के कहा कि युवा मोर्चा अपनी ताकत लगा दे तो भाजपा की सरकार निश्चित बनेगी। टमटा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के प्रधान चुनाव कार्यालय में भाजपा जिला युवा मोर्चा सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि की हैसियत से सम्बोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी।बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव जैन ने की। युवा मोर्चा कि इस बैठक में राहटकर ने कार्यकताओं का मागदर्शन करते हुए कहा कि शक्ति केन्द्र व बूथ का कार्यकर्त्ताओं को नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए शहर के कॉलेज, स्कूल,छात्रावास,कोचिंग क्लासेज में सम्पर्क कर कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को बताएं और हमारी मोदी सरकार ने जो कार्य आमजन के लिए किये हैं वे सभी जन-जन,घर-घर पहुंचाएं और युवा मोर्चा नव मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का कार्य प्रमुखता से करें। राहटकर ने युवा मोर्चा को भाजपा की ताकत बताते हुए कहा कि मैं भी महाराष्ट्र प्रदेश की युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रहते हुए कार्य किया है। युवाओं के पास जोश,उत्साह होता है,इसलिए आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें – कोचिंग के लिए जा रहे स्कूली बच्चे का अपहरण

उतराखण्ड अलमोड़ा के भाजपा सांसद अजय टमटा ने कहा कि मैं पांच दिन से जोधपुर प्रवास पर हूँ,मुझे यह जानकर बहुत प्रसन्नता हुई कि जोधपुर का युवा मोर्चा बहुत ही जागरूक और मेहनती है। उन्होने अपने राज्य का उल्लेख करते हुए कहा कि उतराखण्ड में भी राजस्थान की तरह एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा सरकार बनने की परम्परा थी,लेकिन इस बार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी की संकल्प शक्ति और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामीजी के आह्वान पर युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओं के बल पर इस परम्परा को तोड़ते हुए भाजपा की सरकार बनाई। हमें अटल के सपनों को साकार करना है। युवा मोर्चा के कार्यकत्ता सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक आमजन से जुड़कर प्रदेश की काँग्रेस सरकार की विफलता को उजागर करना है और केन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना है।इस सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जोशी,उपमहापौर,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,जोधपुर शहर प्रवासी नवीन कुमार मल्होत्रा,सोशियल मीडिया संयोजक विकास चाण्डा मंचासीन अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर युवा मोर्चा के सभी बारह मण्डल के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष व शक्तिकेन्द्र कार्यकर्त्ता चारों मण्डल अध्यक्ष ताराचन्द गहलेात, भैरूदास वैष्णव,श्यामसुन्दर गौड़ व हेमन्त जानयानी के साथ भाजपा के सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026