भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस में सोमवार से इलेक्ट्रिक इंजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस में सोमवार से इलेक्ट्रिक इंजन।उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेल संचालन को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस अब इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को तेज,सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 14803/14804 का संचालन भगत की कोठी से 20 अप्रैल तथा जम्मूतवी से 21 अप्रैल से इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा शुरू कर दिया जाएगा। यह बदलाव रेलवे के विद्युतीकरण मिशन के तहत किया जा रहा है।
विद्युतीकरण से कई फायदे
इलेक्ट्रिक इंजन के उपयोग से इस ट्रेन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक इंजन डीजल इंजनों की तुलना में अधिक शक्तिशाली होते हैं,जिससे ट्रेन की रफ्तार में सुधार होगा और यात्रा समय में कमी आ सकती है। संचालन लागत भी कम होगी,जिससे रेलवे को आर्थिक लाभ मिलेगा।
पर्यावरण संरक्षण में योगदान
इस पहल से डीजल खपत में कमी आएगी,जिससे कार्बन उत्सर्जन घटेगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। रेलवे का उद्देश्य आने वाले समय में अधिक से अधिक ट्रेनों को इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन में लाना है।
