Doordrishti News Logo

ऑनलाइन लिंक भेजकर व्यवसायी के खाते से उड़ाए 71 हजार रुपए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऑनलाइन लिंक भेजकर व्यवसायी के खाते से उड़ाए 71 हजार रुपए। जोधपुर कमिश्नरेट के खांडा फलसा थाने में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है।

डागा बाजार निवासी व्यापारी सूरजकरण सारडा को अज्ञात ठग ने मोबाइल पर एक ऑनलाइन लिंक भेजा। पीडि़त द्वारा लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से 71,775 रुपए पार हो गए।

जयपुर साइबर थाने में दर्ज जीरो नंबर एफआई आर के आधार पर खांडा फलसा थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।