रिटायर्ड आईजी की पत्नी पर पालतू डॉग का हमला आरोप
- बिना पट्टे के घुमा रही थी बच्ची
- मालिक पर केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रिटायर्ड आईजी की पत्नी पर पालतू डॉग का हमला
आरोप। शहर के पॉश इलाके पाल रोड पर शनिवार सुबह एक पालतू डॉग ने रिटायर्ड पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) महेंद्र सिंह चौधरी की पत्नी पर हमला कर दिया।
इस दौरान पूर्व आईजी ने हाथ में मौजूद डंडे (वॉक स्टिक) से डॉग को खदेड़ा और पत्नी की जान बचाई। पूर्व अधिकारी की शिकायत पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने डॉग मालिक पड़ोसी प्रदीप खंडेलवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नीम का पेड़ गिरा तीन गाडिय़ां दबी
रिटायर्ड सरकारी अधिकारी महेंद्र सिंह चौधरी ने रिपोर्ट में बताया कि 12 सितंबर को सुबह करीब 7 बजे मैं और पत्नी अपनी कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। जैसे ही मकान नंबर ई-58 और ई-59 के पास पहुंचे, सामने से एक नाबालिग बच्ची पालतू डॉग को लेकर आ रही थी। डॉग बच्ची से 6-7 कदम आगे चल रही थी।
इस दौरान डॉग के गले में पट्टा भी नहीं था। महेंद्र सिंह ने बताया कि हमें देखते ही डॉग आक्रामक हो गया। जोर-जोर से भौंकने लगा। साथ चल रही बच्ची डॉग को नहीं रोक सकी। डॉग ने मेरी पत्नी पर हमला कर दिया। घुटने के ऊपरी हिस्से पर दांतों से काटने की कोशिश की। पत्नी को खतरे में देखकर वॉक स्टिक से डॉग को डराया और उसे पीछे धकेला। इसके बाद पीछे से आई बच्ची ने उसे काबू किया।
