निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ईवीएम पर कांग्रेस को घेरा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में चल रहे निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल करेगी और करीब-करीब सभी निकायों में भाजपा के बोर्ड बनेंगे। शेखावत रविवार को जोधपुर आए। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए राजस्थान के निकाय चुनाव, भाजपा के प्रशिक्षण शिविर, ईवीएम के मुद्दे के साथ-साथ ब्रिक्स सम्मेलन, आतंकवाद, टैरिफ और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर कांग्रेस पर निशाना साधा और भारत की आर्थिक तथा कूटनीतिक स्थिति को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
भाजपा के जनप्रतिनिधियों की कथित बाड़ेबंदी को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने इसे गलत तरीके से पेश किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रशिक्षण शिविर को बाड़ेबंदी कहना भाजपा के जनप्रतिनिधियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियों के लिए तैयार करने की परंपरा रही है। प्रशिक्षण शिविर भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इन शिविरों के जरिए कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को पार्टी की विचारधारा, रीति- नीति और भविष्य की जिम्मेदारियों से परिचित कराया जाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की है।

ऑनलाइन लिंक भेजकर व्यवसायी के खाते से उड़ाए 71 हजार रुपए

चुनावी व्यस्तता और लगातार भागदौड़ के बाद ऐसे शिविर उन्हें स्वस्थ और बेहतर माहौल में रहने का अवसर देते हैं। साथ ही पार्टी की कार्यप्रणाली को समझने और नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार होने में भी मदद मिलती है। इसलिए इसे बाड़ेबंदी के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

ईवीएम को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास इस समय कई मुद्दे हैं और आने वाले समय में ईवीएम को लेकर भी चर्चा शुरू होगी। उनके मुताबिक आने वाले दिनों में कई दूसरे विषय भी सामने आएंगे।
ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता को बताया उपलब्धि ब्रिक्स सम्मेलन का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने भारत की अध्यक्षता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ सभी देशों का एकजुट होना भारत के लिए बड़ी सफलता है।

उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा और आतंकवाद के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने को भारत की बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की ओर से उठाए जा रहे प्रस्तावों और मुद्दों को जिस गंभीरता के साथ स्वीकार किया जा रहा है, वह वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव और प्रभुत्व को दर्शाता है। टैरिफ को लेकर बोले, भारत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा
टैरिफ के मुद्दे पर ब्रिक्स देशों की चिंता को लेकर शेखावत ने कहा कि हर देश अपने नजरिए से टैरिफ को देख रहा है।

उन्होंने टैरिफ के हथियार के तौर पर इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है और अलग-अलग देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी एफटीए कर रहा है। उन्होंने बताया कि यूरोपीय यूनियन के साथ भारत का एफटीए हुआ है और ब्रिटेन के साथ भी एफटीए हो चुका है। वहीं अमेरिका के साथ व्यापार को लेकर बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के कई देशों के साथ व्यापारिक समझौते करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।