मसूरिया पहाड़ी से महिला गिरी
- ढलान से गिरने का संदेह
- पहचान के प्रयास
- एमडीएम अस्पताल में भर्ती
- सिर में लगी चोट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मसूरिया पहाड़ी से महिला गिरी। शहर के मसूरिया पहाड़ी इलाके से शनिवार को दिन में एक महिला गिर गई। संदेह है कि वह पहाड़ी ढलान से गिरी है। उसे होश नहीं आया है और एमडीएम अस्पताल में उपचाराधीन है। सिर में चोट लगी है।
डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि दिन में सूचना मिली कि मसूरिया पहाड़ी इलाके से महिला नीचे गिरी है। पुलिस सूचना पर वहां पहुंची तब महिला अर्धबेहोशी की स्थिति में थी। उसे पूर्ण होश नहीं था। नजदीक की पहाड़ी के फाटक के कुछ लोग बैठे रहते हैं,जिन्होंने महिला को वहां घूमते देख पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने पति को ढूंढ रही है। हालांकि वह मानसिक रोगी जैसी प्रतीत हो रही थी,बाद में उसके गिरने की जानकारी मिली।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि महिला की उम्र तकरीबन 30-35 है। उसने ब्लू रंग का प्रिटेड ब्लाउज और ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई है। सिर में चोट के कारण उसे फिलहाल होश नहीं आया है। पहचान के प्रयास किए जा रहे है। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि महिला संभवत: ढलान की तरफ चली गई होगी और गिर गई होगी। होश में पर पूर्ण जानकारी मिल पाएगी।
