Doordrishti News Logo

1 मई से बदल जाएंगे मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नंबर

  • प्राइमरी मेंटेनेंस की जिम्मेदारी अब जोधपुर को
  • नई कोच संरचना के साथ दौड़ेगी लोकप्रिय ट्रेन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),1 मई से बदल जाएंगे मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नंबर।पश्चिमी राजस्थान को राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाली जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपर फास्ट एक्सप्रेस के ट्रेन नंबरों में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन आगामी 1 मई से प्रभावी होगा। ट्रेन के प्राइमरी मेंटेनेंस की जिम्मेदारी पश्चिम रेलवे से बदलकर उत्तर पश्चिम रेलवे,जोधपुर मंडल को सौंपी जा रही है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 22996 जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नंबर परिवर्तित कर 22491 किया जा रहा है,जो 1 मई से प्रभावी होगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22995 दिल्ली-जोधपुर का नंबर परिवर्तित कर 22492 किया जा रहा है,जो 2 मई से प्रभावी होगा।

भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस में सोमवार से इलेक्ट्रिक इंजन

उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के तहत उक्त ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस अब जोधपुर मंडल द्वारा किया जाएगा,जिससे संचालन एवं अनुरक्षण कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

कोच संरचना में भी परिवर्तन
इसके अतिरिक्त 1 मई 2026 से ट्रेन की कोच संरचना में भी संशोधन किया जा रहा है। संशोधित संरचना के अनुसार ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे,जिनमें 1 फर्स्ट एसी,2 सेकंड एसी,6 थर्ड एसी,4 सामान्य श्रेणी (जनरल),1 पावर कार एवं 1 गार्ड/ब्रेक वैन सम्मिलित हैं।

यात्रियों के लिए है महत्वपूर्ण सूचना
-नए ट्रेन नंबर 22491/22492 दिनांक 1 मई 2026 से लागू होंगे।
-अप्रैल तक ट्रेन पुराने नंबर 22995/22996 से संचालित होगी।
-1मई या उसके बाद की यात्रा हेतु टिकट बुकिंग में नए नंबर का ही उपयोग करें।
-कोच संरचना में परिवर्तन के कारण सीट/कोच स्थिति में बदलाव संभव है।
-यात्रा से पूर्व ट्रेन का समय,प्लेट फॉर्म एवं स्थिति अवश्य जांच लें।