बाड़मेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 11 मई से
छुट्टियों में हरिद्वार जाना हुआ आसान
- ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा
- आवागमन में ट्रेन कुल 20 ट्रिप करेगी
- जोधपुर-मेड़ता रोड- नागौर- बीकानेर के रास्ते चलेगी ट्रेन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाड़मेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 11 मई से। ग्रीष्मावकाश के दौरान पश्चिमी राजस्थान से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बाड़मेर- हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन जोधपुर- मेड़ता रोड-बीकानेर मार्ग से होकर चलेगी तथा कुल 20-20 ट्रिप करेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम ने बताया कि अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने इस समर स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलेगी और उनका सफर सुगम होगा।
आधुनिक संकेत एवं कवच प्रणाली से रेल सुरक्षा होगी और सुदृढ़- श्रीवास्तव
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04811,बाड़मेर-हरिद्वार द्वि- साप्ताहिक स्पेशल 11 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को बाड़मेर से सुबह 4.15 बजे रवाना होकर 8.40 बजे जोधपुर आकर 8.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4.10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04812,हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 12 मई से 17 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को हरिद्वार से सुबह 5.15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात्रि 1.30 बजे जोधपुर आकर 1.40 बजे प्रस्थान कर सुबह 6.35 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि यह ट्रेन मार्ग में बायतू,बालोतरा,समदड़ी,दुंदाड़ालूणी,जोधपुर,गोटन,मेड़ता रोड, नागौर,नोखा,बीकानेर,लालगढ़,लूनकरनसर,अरजनसर,रजियासर,सूरतगढ़,पीलीबंगा,हनुमानगढ़,मंडी डबवाली,बठिंडा,धुरी,अंबाला कैंट एवं सहारनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
18 डिब्बों के साथ चलेगी ट्रेन
इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 सेकंड एसी,6 थर्ड एसी,5 स्लीपर श्रेणी,4 सामान्य श्रेणी तथा 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे।
