शनिवार अर्धरात्रि तेज रफ्तार कार पलटी बैंक कर्मचारी की मौत

बासनी कृषि मंडी मोड पर हुआ था हादसा

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। शनिवार अर्धरात्रि तेज रफ्तार कार पलटी बैंक कर्मचारी की मौत। शहर के बासनी कृषि मंडी मोड पर शनिवार आधी रात को तेज रफ्तार कार पलटी खा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक घायल का पैर कट गया है।

इसे भी पढ़ें – घरेलू नौकरानी पर लाखों के जेवरात चुराने का संदेह

बताया गया है कि अचानक ब्रेक लगने के कारण कई बार कार पलटी खा गई जिसके चलते यह हादसा घटित हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर भगत की कोठी पुलिस पहुंची। मृतक निजी बैंक का कर्मचारी बताया गया है।

भगत की कोठी थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि बॉम्बे मोटर चौराहा निवासी गजराज सिंह पुत्र महिपाल सिंह शनिवार देर रात अपने साथी मोहित परिहार व विवेक सिंह के साथ झालामंड से जोधपुर की तरफ आ रहा था। वह किसी बर्थ डे पार्टी में गए थे। एक मित्र को छोड़ने के बाद घर की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान सड़क हादसा हो गया।

हादसा बासनी कृषि मंडी मोड़ पर देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ,जब तेज गति से चल रही कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे कार ने मुख्य सडक़ पर करीब आठ से दस बार पलटी खाई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गजराज सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि दोनों अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मोहित सिंह का एक पैर भी कट गया। उसका एम्स जोधपुर में इलाज चल रहा है। विवेक सिंह को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक एक निजी बैंक में काम करता था।

अचानक ब्रेक लगाने पर हादसा
पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर अचानक ब्रेक लगाने से संतुलन बिगड़ गया। हादसे की भयावहता इतनी अधिक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सडक़ पर उसका मलबा फैल गया। तेज गति होने के कारण कार कई बार पलटी खाई। इससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Related posts:

बारिश को तरसा जोधपुर सामान्य से 38 फीसदी हुई कम

July 20, 2026

ज्यादा सामान ले जाने पर पहले बुकिंग जरूरी,छह गुना तक लग सकता है जुर्माना

July 20, 2026

शिक्षा विभाग में तबादलों पर लगा प्रतिबंध अब कोई चर्चा नहीं: दिलावर

July 20, 2026

एक प्रसूता वेंटिलेटर पर हालत गंभीर

July 20, 2026

आठ टर्नआउट बदले 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का रास्ता हुआ मजबूत

July 20, 2026

एलएलएम द्विवर्षीय एवं त्रिवर्षीय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

July 20, 2026

सुखदेव जांगिड़ ने MDM अस्पताल को समर्पित किया 25-बेड का विशेष वार्ड

July 20, 2026

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026