Doordrishti News Logo

घरेलू नौकरानी पर लाखों के जेवरात चुराने का संदेह

शिक्षिका ने कराया केस दर्ज

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।घरेलू नौकरानी पर लाखों के जेवरात चुराने का संदेह। शहर के प्रताप नगर सदर थाने में एक महिला ने घर में काम करने के लिए रखी नौकरानी पर सोने चांदी की ज्वेलरी चुराने का संदेह लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

इसे भी पढ़ें – नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्षों का किया स्वागत

आरोप लगाया है कि उसे घरेलू काम करने के लिए रखा गया था। इसी बीच उसने घर से सोने और डायमंड के आभूषण चुरा लिए। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

थाने में दी रिपोर्ट में पुष्पा पत्नी पुरुषोत्तम सकरानी ने बताया कि वह अध्यापिका है,वर्तमान में पांचवी रोड मंडप रेस्टोरेंट के पास फ्लैट में रहती है। उन्होंने अपने फ्लैट पर काम करने के लिए सरगरा कॉलोनी निवासी एक महिला को रखा था।

महिला ने घर से डायमंड की अंगूठी, ब्रेसलेट,बच्चों की अंगूठी और अन्य सामान चोरी कर लिया। इसका पता चलने पर उन्होंने थाने में रिपोर्ट दी। फिलहाल उप निरीक्षक देवाराम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026