Doordrishti News Logo

डीसीपी कार्यालय में भी सेंध लगाने का प्रयास, संतरी पर जानलेवा हमला

  • एक घंटा चोरों का आतंक
  • संतरी ने एक चोर को पकड़ा
  • साथी ने लाठी व पत्थर से वार कर छुड़ा ले गया
  • दो अन्य स्थानों पर लगाई सेंध
  • पुलिस दो संदिग्ध को पकड़ लाई

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड इलाके के 23 सेक्टर में आधी रात को चोरों ने एक घंटे में दो स्थानों पर नकबजनी कर डाली। तीसरे जगह पुलिस उपायुक्त कार्यालय पश्चिम में भी सेंध लगाने घुस गए। ड्यूटी पर तैनात संतरी का पता लगा तो एक शातिर नकबजन को पकड़ा। उसने पत्थर से हमला किया तो दूसरे साथी ने लाठी से वार कर बदमाश को छुड़ा ले गया। पुलिस ने घटना में अब दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। जिससे अब पूछताछ की जा रही है।

तीनों घटनाएं एक साथ अर्ध रात्रि दो से तीन बजे के बीच घटित हुई। तीन प्रकरण दर्ज हुए हैं। अब जो संदिग्ध पकड़े गए हैं उनका तीनों घटनाओं से कनेक्शन देखा जा रहा है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस के अनुसार रात दो से तीन बजे सेक्टर 23 में एक सरस केबिन में चोरी का प्रकरण दर्ज हुआ। इसके साथ ही अमेजॉन और फ्लिपकार्ट कार्यालय में सेंध लगी। फिर तीसरी घटना के लिए चोर पुलिस उपायुक्त कार्यालय पश्चिम में घुस गए। पुलिस के अनुसार मूलत: शेरगढ़ के दासानिया हाल पुलिस उपायुक्त कार्यालय पश्चिम में तैनात संतरी कांस्टेबल भीखाराम 24-25 मई की रात को तीन बजे ड्यूटी पर तैनात था। तब पुलिस उपायुक्त कार्यालय के पीछे के रास्ते से दो चोर अंदर घुसे।

खटपट और आवाज आने पर संतरी भीखाराम कार्यालय के पीछे की तरफ गया। वह चिल्लाया चोर खिडक़ी और एल्युमिनियम का दरवाजा तोड़ चुके  थे। वह चिल्लाया और भाग कर एक बदमाश को पकड़ लिया। दूसरा साथी दीवार फांद कर भाग गया। दीवार फांद कर भागा बदमाश पुन: दीवार से कूद कर आया और पत्थर से वार किया। जिस बदमाश को पकड़ा था उसके हाथ में लाठी थी, तब उसने भी भीखाराम पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह चोटिल हो गया। इधर पुलिस तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष के साथ ही चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में सूचना दी गई। तब पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे। इसमें राजकार्य बाधा उत्पन्न करने और हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज कर लिया गया। यह घटना संभवत: तीसरे नंबर पर हुई थी। इससे पहले चोरों ने सेक्टर 23 में ही रात दो से तीन के बीच में सरस केबिन के ताले तोड़ कर वहां से सामान चुराया। इस बारे में केबिन संचालक लोरडी झंवर निवासी सुरजाराम पुत्र पेमाराम जाट की तरफ से केस दर्ज करवाया गया।

इसी तरह सेक्टर 23 में इसी एक घंटे के बीच में फ्लिपकार्ट एवं अमेजान कंपनी कार्यालय में सेंध लगाकर चोर सामान चुरा ले गए। इस बारे में व्यापारी गायत्रीनगर पाल रोड निवासी मानाराम पुत्र पदमाराम की तरफ से अलग से केस दर्ज करवाया गया।

पुलिस उपायुक्त कार्यालय पश्चिम में लगी सेंध प्रयास में अब दो संदिग्ध को पकड़ा है। जिनसे गहन पूछताछ चल रही है। पुलिस तीनों घटनाओं में एक ही आरोपियों का हाथ होने की संभावना में हाथपैर मार रही है। आशंका है कि पकड़े गए दोनों संदिग्ध ने ही यह वारदातें की हैं। फिलहाल पुलिस की तरफ से अग्रिम कार्रवाई जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026