जोधपुर, अपने ही गुरूकुल की छात्रा से यौन शोषण के आरोपी आसाराम को कोरोना होने के बाद महात्मा गांधी अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार रात को उसे एम्स अस्पताल में रैफर कर दिया गया। उनकी हालत सामान्य बनी हुई है। डॉक्टर उसके स्वास्थ्य पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। रात को एमजीएच में अचानक ज्यादा तबीयत बिगड़ऩे पर एमजीएच से एम्स में रैफर कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात को जेल डिस्पेंसरी से आसाराम को उपचार के लिए एमजीएच में भर्ती कराया गया था। उसे कोरोना संक्रमण होने पर यहां पर लाया गया। ऑक्सीजन लेवल सामान्य बना है। डॉक्टरी रिपोर्ट में उसे कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जब तक उसका कोरोना ट्रीटमेंट पूरा नहीं हो जाता तब तक उसे जेल नही भेजा सकता है।

ये भी पढ़े – पाक विस्थापितों के लिये बिना आधार हो कोविड टीकाकरण-प्रोफेसर अय्यूब
Related posts:

डॉ.भाटी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

दो दिवसीय स्पाइन सेमिनार एवं ऑर्थोपेडिक पीजी टीचिंग प्रोग्राम शुरू

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

