जोधपुर, शहर के बकरामंडी इलाके में इश्क अली दरगाह में आज जुमे की नमाज अदा हुई। यहां पर काफी संख्सा में नमाजी जुट गए। बाहर आने का एक वीडियो वायरल हुआ। इस पर हरकत में आई पुलिस ने कुछ लोगों को नामजद किया और महामारी अध्यादेश में केेस दर्ज कर लिया।

खांडाफलसा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि बकरामंडी इलाके में इश्कअली दरगाह है। शुक्रवार को यहां पर नमाजियों ने एकत्र होकर नमाज अदा की। इसका पता लगने पर पुलिस की तरफ से राजूखान, छोटू खान, सदीक सहित 20-25 लोगों के खिलाफ महामारी अध्यादेश में केस बनाया गया है। गौर तलब है कि नमाजियों के दरगाह से बाहर आते वक्त किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। जो सोशल मीडिया पर छा गया। इस पर पुलिस हरकत में आई और रात में केस दर्ज कर लिया।
ये भी पढ़े :- डॉ बिश्नोई प्लाज्मा डोनेट कर दिया मानवता का संदेश
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

