Doordrishti News Logo

संदूक से हजारों की नगदी और चांदी चुराने वाला गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के शताब्दी सर्किल के समीप झुगी झोपड़ी और डेरे में रहने वाले एक परिवार के यहां पर चोरी हो गई। अज्ञात चोर ड्रम में रखे संदूक से आधा किलो वजनी चांदी और सोने के जेवर के साथ नगदी ले गया। पीडि़त की तरफ से कुड़ी थाने में इस बाबत मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने अब मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर रूपए और चांदी के जेवरात बरामद किए है।

कुड़ी थाने के एएसआई अचलाराम ने बताया कि इस बारे में मूलत: मध्य प्रदेश के सरवानिया हाल शताब्दी सर्किल वास्तु नगर में झुगी डेरे में रहने वाले सोनाराम पुत्र छोगाराम भाट ने यह रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि उसके डेरानुमा घर के ड्रम में एक संदूक रखा था। अज्ञात चोर संदूक निकाल कर उसमें रखे आधा किलो वजनी चांदी के आईटम, कुछ सोने के जेवर के साथ 80 हजार रूपए चुरा ले गया।
उन्होंने बताया कि घटना में जाटावास हाल वास्तु नगर कुड़ी होद के पास में रहने वाले राजूराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026