गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न। अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम- द्वितीय 2026 रविवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें देशभर से आए पदाधिकारियों, आजीवन सदस्यों,मातृशक्ति एवं युवक संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो
महाधिवेशन का शुभारंभ ध्वजा रोहण एवं महर्षि गौतम के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। राधेश्याम शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी ने कहा कि समाज की एकजुटता ही महासभा की सबसे बड़ी शक्ति है। महासभा का उद्देश्य पूरे समाज को एकजुट कर योजनाबद्ध तरीके से समाजहित में कार्य करना है। युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।
हरिद्वार गौतम आश्रम अध्यक्ष जेएम जोशी ने सदस्यता अभियान विस्तार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष माया त्रिवेदी ने महिला भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, महंत रामप्रसाद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता बद्री प्रकाश गौतम ने भी संगठन की एकता व अनुशासन बनाए रखने की बात कही।
प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,वेबसाइट लॉन्च
महाधिवेशन में प्रद्युम्न जोशी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। इस अवसर पर महासभा की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की गई। प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जोशी ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से जनगणना, सदस्यता अभियान, विवाह,रोजगार आदि कार्य सुगमता से हो सकेंगे।
महासभा के पूर्व प्रधानमंत्री नंदकिशोर नेक,संरक्षक सीताराम जोशी एवं शंकरलाल राणेजा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। युवाम-2 कार्यक्रम में कुशाल रोहिवाल, प्रकाश राणेजा,डॉ.रवि शर्मा,तरुण उपाध्याय सहित युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। युवक संघ अध्यक्ष भवानी पाइवाल ने युवा शक्ति की भागीदारी पर जोर दिया।
महाधिवेशन में राजस्थान, मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात,दिल्ली,तमिलनाडु,पश्चिम बंगाल, हरियाणा सहित विभिन्न प्रदेशों से प्रतिनिधि शामिल हुए। हरिद्वार आश्रम महामंत्री हेमेन्द्र जाजड़ा ने आश्रम में हुए विकास कार्यों एवं ऑनलाइन बुकिंग की जानकारी दी। मंच संचालन मुख्य सचिव ललित प्रकाश सांखी ने किया तथा प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जोशी ने आभार व्यक्त किया।
