Doordrishti News Logo

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव शुरू किया जा रहा है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जैसलमेर रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह में इसकी घोषणा की थी।

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड स्थित श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर जैसलमेर- जयपुर-जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस दैनिक तथा बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव स्वीकृत किया है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर- जयपुर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस का श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर 19 जुलाई से प्रतिदिन रात्रि 1.14 बजे आगमन तथा 1.16 बजे प्रस्थान होगा। ट्रेन संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 4 बजे पहुंचेगी और 4.02 बजे रवाना होगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22931 बांद्रा टर्मिनस- जैसलमेर सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव 25 जुलाई से प्रत्येक शनिवार सुबह 8.08 से 8.10 बजे तक रहेगा। जबकि ट्रेन संख्या 22932 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव 18 जुलाई शनिवार से प्रत्येक शनिवार शाम 6.54 बजे आगमन और 6.56 बजे प्रस्थान रहेगा।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026