अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

जोधपुर/आबू रोड (दूरदृष्टीन्यूज),अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,राजस्थान की 24वीं वार्षिक बैठक 4 एवं 5 सितंबर को प्रजापति ब्रह्माकुमारी आश्रम,मानसरोवर, आबू रोड में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं कमांडर प्रेमका चौधरी द्वारा राष्ट्रगीत की प्रस्तुति के साथ हुआ।

बैठक में जोधपुर,जयपुर एवं चित्तौड़ प्रांत के पदाधिकारियों तथा पूर्व सैनिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महासचिव, जोधपुर प्रांत फ्लाइंग ऑफिसर एनएस जोधा ने स्वागत वक्तव्य दिया। कमांडर बनवारीलाल ने प्रशिक्षण वर्ग तथा केंद्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रांत सचिवों ने अपने-अपने प्रांतों की गतिविधियों का वृत्त प्रस्तुत किया।

कमांडर प्रियंका चौधरी ने राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। जेडब्ल्यूओ डाल सिंह शेखावत ने संगठन के पुनर्गठन की आवश्यकता पर विचार रखे। एयर मार्शल जगदीश चंद्र (PVSM, AVSM, SM) ने संगठन की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पालक कार्यकर्ता श्रवण कुमार जांगिड़ ने जन संख्या में बदलाव के कारणों पर जानकारी साझा की। ब्रह्माकुमारी संस्था की बीके दीपा एवं बीके करुणा ने आत्मा की तीन शक्तियों-मन,बुद्धि एवं संस्कार पर प्रकाश डालते हुए राजयोग का अभ्यास कराया। डॉ. बीके जगवीर सिंह ने सकारात्मक संकल्प का अभ्यास कराया।

कर्नल मनोहर सिंह जोधा ने ईसीएचएस की नई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। महासचिव कमांडर बनवारीलाल ने बैलेंस शीट का प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से अनुमोदित किया।

प्रदेश अध्यक्ष कमांडर अनुज माथुर (VSM) ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं और निराकरण का विश्वास दिलाया। समापन पर जोधपुर प्रांत अध्यक्ष मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related posts: