जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जोधपुर में भव्य स्वागत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो। नगर निगम चुनाव-2026 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का भाजपा शहर एवं देहात इकाई ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भीतरी शहर में भव्य रोड शो आयोजित किया गया।
रोड शो में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,संभाग चुनाव प्रभारी ओंकार सिंह लखावत,संभाग प्रभारी भूपेन्द्र सैनी,चुनाव प्रभारी नारायण सिंह देवल, जिला प्रभारी रविन्द्र सिंह बालावत,पर्यवेक्षक किशोर सिंह कनोड़, विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली,प्रो.डॉ.महेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न
जालोरी गेट से घंटाघर तक रोड शो
मुख्यमंत्री का रोड शो जालोरी गेट से प्रारंभ होकर आड़ा बाजार, सर्राफा बाजार,कपड़ा बाजार,कटला बाजार होते हुए घंटाघर पहुंचा। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं आमजन ने पुष्पवर्षा,साफा पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। विशेष रूप से सजाए गए रथ पर सवार मुख्यमंत्री का लोगों ने आत्मीयता से अभिनंदन किया।
समापन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जोधपुर में कार्यकर्ताओं एवं आमजन में दिखा उत्साह भाजपा के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है। नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ता एकजुटता से प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्य कर रहे हैं।जयपुर रवाना होते समय भी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
