गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला। शहर के देवनगर रोड पर गलत दिशा से आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार अन्य युवक और उसके भाईयों पर मारपीट कर जानलेवा हमला कर दिया। पीडि़त की तरफ से देवनगर थाने में रिपोर्ट दी गई। घटना 4 सितंबर की रात देवनगर रोड पर हुई।
पीडि़त ऋषभ एमडीएम अस्पताल में भर्ती अपने नाना से मिलने जा रहा था। घटना के दौरान ऋषभ के फोन करने पर उसे बचाने गए उसके दो भाइयों गुंजन व दक्ष से भी बदमाशों ने मारपीट की। जिसमें ऋषभ और दक्ष के अंदरुनी चोटें आई। गुंजन का एमडीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी
देवनगर पुलिस ने बताया कि गुंजन के भट्टी की बावड़ी निवासी चाचा दिनेश सांखला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ देवनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने पहले ऋषभ सांखला से मारपीट की। बाद में अपने साथियों को मौके पर बुला लिया।
करीब 10 लोगों ने ऋषभ और उसके दोनों भाइयों गुंजन व दक्ष सांखला को घेरकर पत्थर,लाठी-डंडों और अन्य हथियारनुमा वस्तुओं से हमला कर दिया। हमले में गुंजन सांखला के सिर और चेहरे पर पत्थर से गंभीर वार किया गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। अभी उसकी हालत में सुधार है।
