Jodhpur starved of rain; rainfall 38% below normal.

बारिश को तरसा जोधपुर सामान्य से 38 फीसदी हुई कम

-19 जुलाई तक होती है 94.6 एमएम बारिश

-इस बार हुई सिर्फ 56.5 एमएम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बारिश को तरसा जोधपुर सामान्य से 38 फीसदी हुई कम। जिले में मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है। 19 जुलाई तक सामान्य से करीब 38 प्रतिशत कम बारिश दर्ज होने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है और बारिश की गतिविधियां फिर से तेज हो सकती हैं।

सुखदेव जांगिड़ ने MDM अस्पताल को समर्पित किया 25-बेड का विशेष वार्ड

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 19 जुलाई तक जोधपुर में सामान्यत: 94.6 एमएम वर्षा दर्ज होती है,जबकि इस वर्ष अब तक केवल 56.5 एमएम बारिश हुई है। इस प्रकार जिले में सामान्य से 38.1 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप, गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मानसून की एंट्री के चार दिन बाद ही बारिश की गतिविधियां थम गईं। हालांकि मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था,लेकिन शहर में इसका खास असर देखने को नहीं मिला।

एक प्रसूता वेंटिलेटर पर हालत गंभीर

मौसम शुष्क रहने की संभावना:-
मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 21 जुलाई से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दौरान धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

इसके बाद 22 से 24 जुलाई के बीच अच्छी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। बारिश की गतिविधियां बढऩे के साथ अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के भी आसार हैं।

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026