Doordrishti News Logo

हार्डकोर अपराधी पवन सोलंकी पर राजपाशा में कार्रवाई

जोधपुर,हार्डकोर अपराधी पवन सोलंकी पर राजपाशा में कार्रवाई।कमिश्ररेट पुलिस ने हार्डकोर अपराधी पवन सोलंकी पर राजपाशा की कार्रवाई की है। उसके खिलाफ थानों में कई प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। इसके लिए पुलिस ने राजस्थान उच्च न्यायालय, सलाहकार बोर्ड द्वारा हार्डकोर अपराधी पवन सोलंकी के विरुद्व राजपासा की कार्यवाही का किया अनुमोदन किया गया था। उसे एक साल के लिए निरूद्ध किया गया है। उस पर जिला पूर्व पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।

यह भी पढ़ें – कार में अवैध रूप से लादी गई देशी अंग्रेजी शराब के आठ कार्टन बरामद, दो गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि विभिन्न विभागों यथा जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड,जेडीए व पटवारी व ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत माणकलाव तथा थानाधिकारी पुलिस थाना मण्डोर आदि से प्राप्त पत्रों/शिकायतों की जॉचं पुलिस थाना करवड़ द्वारा करवाए जाने पर आरोपी पवन सोंलकी तथा मोहन सिंह द्वारा फर्जी दस्तावेज तथा पट्टा तैयार, नामान्तरण आदि तैयार कर जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से विद्युत कनेक्सन लेकर खसरा नं. 138 ग्राम दईजर में सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया था। इस दौरान जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कब्जा हटाया गया था। दौराने जॉंच/सत्यापन उक्त दस्तावेज कूटरचित पाये जाने पर आरोपियों के विरू़द्ध पुलिस थाना करवड़ में प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी वांछित थे।

यह भी पढ़ें – कलेक्टर ने किया राजस्थान ज़िला गज़ेटियर का विमोचन

डीसीपी दुहन ने बताया कि आरोपी पवन सांलेकी के आभ्यासिक अपराधी होने,पुलिस थाना मण्डोर का हार्डकोर अपराधी होने तथा बार-बार स्वयं गैंग के साथ मिलकर अपराध कारित करने एवं अपनी हरकतों से बाज नहीं आने के कारण जिला मजिस्ट्रेट,जोधपुर द्वारा अपने आदेश में आरोपी को राजस्थान समाज विरोधी क्रियाकलाप राजपासा में निरूद्ध किए जाने के आदेश प्रदान किए गए। आरोपी को अपने विरूद्व राजपासा के आदेश की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने जोधपुर के अलावा जयपुर,टोंक, उदयपुर आदि जिलों के अलावा महाराष्ट्र गोवा,केरला तथा नई दिल्ली राज्यों में अपनी फरारी काट रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद 22 नवंबर 23 को केन्द्रीय कारागृह में भिजवाया गया था। अब आरोपी पदाला बेरा मंडोर निवासी पवन सोलंकी पुत्र लाल सिंह को राजपाशा में निरूद्ध किया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026