अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत

जोधपुर,अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत। शहर के देवनगर और लूनी थाना क्षेत्रों में हुए सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। इस बारे में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ थानों में रिपोर्ट दी गई है। देवनगर पुलिस ने बताया कि 6 द 15 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी महेश पुत्र भगवानदास सिंधी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 42 साल का शशि कुमार 18 दिसम्बर को बिन बताए घर से निकल गया था। जिस बारे मेें देवनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवायी गई। 19 दिसम्बर को पता लगा कि मसूरिया रोड पर किसी वाहन के आगे वह आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस पर उसे लोगों ने एंबुलैंस से एमडीएम अस्पताल भिजवाया,मगर अब उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। देवनगर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – कलेक्टर ने किया राजस्थान ज़िला गज़ेटियर का विमोचन

दूसरी तरफ लूनी पुलिस थाने में कांकाणी निवासी मांगीलाल सुथार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता कांकाणी सरहद से निकल रहे थे। तब किसी वाहन संभवत: स्कार्पियो के चालक ने चपेट मेें ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल ले जाया गया। मगर उनकी उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews