Doordrishti News Logo

कलेक्टर ने किया राजस्थान ज़िला गज़ेटियर का विमोचन

जोधपुर,कलेक्टर ने किया राजस्थान ज़िला गज़ेटियर का विमोचन।आयोजना विभाग द्वारा तैयार किए गए राजस्थान जिला गजेटियर जोधपुर का विमोचन शुक्रवार को ज़िला कलेक्टर हिमाशु गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्थान जिला गजेटियर (जोधपुर) सरकार का अधिकृत एवं प्रमाणिक दस्तावेज है एवं एक उच्च स्तर का शोधग्रन्थ भी है। जिला गजेटियर सम्पूर्ण जिले के भौगोलिक, ऐतिहासिक,सामाजिक,आर्थिक, सांस्कृतिक,औद्योगिक,शैक्षणिक, यातायात,संचार,विद्युतिकरण,बैंकिंग सूचना एवं प्रौद्योगिकी इत्यादि क्षेत्रों में तेजी से हुए विकास एवं सार्वजनिक क्षेत्रों के साथ-साथ निजी क्षेत्रों की बढ़ती हुई भूमिका एवं सतत् विकास के लक्ष्यों (एसडीजीएस) के परिदृश्य को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें – पत्नी को तीन तलाक का नोटिस भेजने वाला पति गिरफ्तार

जोधपुर जिला गजेटियर के 18 अध्यायों में पारम्परिक और मौलिक संस्कृति के संरक्षण के साथ आधुनिक विकास,पर्यटन विकास,औद्योगिक विकास आदि की जानकारी को समाहित किया गया है।जिला कलक्टर द्वारा जोधपुर जिला गजेटियर को वर्तमान स्वरूप प्रदान करने में अहम भूमिका निर्वाह के लिए आयोजना विभाग एवं इसमे सहयोग करने वाले विभागों का आभार व्यक्त किया साथ ही आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जोधपुर जिला गजेटियर आमजन, विद्यार्थियों,शोधकर्ताओं,इतिहास कर्ताओं आदि के लिए उपयोगी एवं सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर मुख्य आयोजना अधिकारी मीनाक्षी चौधरी एवं आयोजना विभाग जयपुर से आए सहायक सांख्यिकी अधिकारी गोविन्दराम चौधरी एवं अनुसंधान सहायक कमलेश शर्मा भी उपस्थित थे।जोधपुर जिला गजेटियर कि सॉफ्ट कॉपी विभागीय वेबसाईट https: //plan- mp.rajasthan.gov.in/pages/sm/department- page/371255/2340 पर उपलब्ध है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सोलर प्लांट में चोरी की कोशिश एक आरोपी को पकड़ा

October 10, 2026

एसआई प्रमोशन के लिए 2 किमी की दौड़ के बाद एएसआई का हार्ट अटैक से मौत

October 10, 2026

सोलर प्लांट में चोरी की कोशिश एक आरोपी को पकड़ा

October 10, 2026

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत से प्रशासन का इनकार

October 10, 2026

हाईकोर्ट ने दो बच्चों की मां को लिव-इन पार्टनर के साथ रहने की दी आजादी

October 10, 2026

कृषि विवि में बनी पश्चिमी राजस्थान की पहली अत्याधुनिक प्लांट टिश्यू कल्चर लैब

October 10, 2026

कई थानों में वांछित नकबजन आई-10 कार के साथ पकड़ा गया

October 10, 2026

जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का दूसरे फेज का टेंडर जारी

October 10, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

October 10, 2026