नकली टॉयलेट क्लीनर-हेयर डाई सप्लाई करने का आरोपी पकड़ा
हार्पिक और गार्नियर के कार्टन मिले
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नकली टॉयलेट क्लीनर-हेयर डाई सप्लाई करने का आरोपी पकड़ा। शहर की महामंदिर पुलिस ने मंडोर कृषि मंडी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली ब्रांडेड प्रोडक्ट बेचने वाले एक आरोपी को पकड़ क़र भारी मात्रा में सामान जब्त किया है।
आरोपी इको कार में घूम-घूमकर नामी कंपनियों के नाम हार्पिक (टॉयलेट क्लीनर) और गार्नियर (हेयर डाई)नकली उत्पाद बेच रहा था। महामंदिर थाने के एएसआई मनीराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच एएसआई नेमीचंद को सौंपी है। फिलहाल आरोपी को नोटिस देकर छोड़ दिया है।
संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान
पुलिस ने बताया कि सिंधु लीगल कॉर्पोरेट कंसल्टेंट प्रालि के अधिकृत प्रतिनिधि संजय कुमार ने सूचना दी कि मंडोर मंडी के सेक्टर एफ क्षेत्र में एक इको कार में नकली हार्पिक (टॉयलेट क्लीनर) और गार्नियर (हेयर डाई) बेचे जा रहे हैं। आरोपी असली कंपनी का माल बताकर व्यापारियों को ठग रहा है। सूचना पर एएसआई मनीराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।
कार को रोक पूछताछ में खुलासा
प्रतिनिधि के बताई हुई नंबर की इको कार को रोक उसमें बैठे चालक से पूछताछ की गई। जिसने अपना नाम जुगलकिशोर शर्मा बताया। गाड़ी की तलाशी ली। जिसमें हार्पिक के 3 कार्टन में 89 बोतल और गार्नियर के 7 कार्टून में करीब 1400 पाउच मिले। कंपनी प्रतिनिधि ने मौके पर असली प्रोडक्ट से मिलान कराया गया। जिसमें पैकिंग और क्वालिटी में स्पष्ट अंतर पाया गया।
वैध दस्तावेज नहीं मिले
पूछताछ में आरोपी वैध लाइसेंस या निर्माण संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने नकली प्रोडक्ट जब्त कर सैंपल के तौर पर एक बोतल और एक पाउच कब्जे में लिया है। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
