संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान
किसानों के खेत पर कृषि वैज्ञानिक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान। केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम द्वारा जोधपुर जिले में “मेरा गाँव मेरा गौरव” अभियान के अंतर्गत “संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत निरंतर जागरूकता शिविर,किसान गोष्ठी,विधि प्रदर्शन एवं व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं।
संस्थान निदेशक डॉ.सुरेश पाल सिंह तंवर ने बताया कि पिछले 15 दिनों से “मेरा गाँव मेरा गौरव” वैज्ञानिकों एवं कृषि विज्ञानं केंद्र के विशेषज्ञों की टीम जोधपुर जिले के 14 ब्लाक के 18 गाँवों में लगभग 700 से अधिक किसानों के पास पहुंचे।
कलक्टर ने किया गौशाला मैदान का निरीक्षण
वैज्ञानिकों ने किसानों को उर्वरकों का विवेकपूर्ण और संतुलित उपयोग,वैकल्पिक और सतत कृषि, प्राकृतिक खेती के दृष्टिकोण को लोकप्रिय बनाना,कम उर्वरक निर्भरता के लिए फसल योजना तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन आदि विषयों पर जागरूक किया।
काजरी द्वारा यह अभियान राजस्थान के जोधपुर,नागौर, बीकानेर,जैसलमेर,पाली जिले के साथ-साथ भुज एवं लेह लदाख में भी वृहद् स्तर पर चलाया जा रहा है। इस अभियान का संयोजन डॉ. भगवत सिंह राठोड़,डॉ.पूनम कालश एवं डॉ.मंजुनाथ द्वारा किया जा रहा है।
