एसओजी की सूचना पर वरिष्ठ अध्यापक गिरफ्तार
- डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला
- फोटो मिलान,हस्ताक्षर आदि में भिन्नता पाएं जाने पर केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एसओजी की सूचना पर वरिष्ठ अध्यापक गिरफ्तार। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की सूचना पर शास्त्रीनगर पुलिस ने प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) (हिन्दी) प्रतियोगी परीक्षा 2022 में डमी अभ्यर्थी बिठाकर परीक्षा दिलाने वाले वरिष्ठ अध्यापक को गिरफ्तार किया है। मामला इस साल जनवरी में एसओजी के एएसपी श्यामसुंदर विश्रोई की तरफ से दर्ज कराया गया था।
वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे: स्कूली बच्चों को हाथ धोने के बताए सही तरीके
पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार पुत्र बाबूलाल विश्नोई निवासी कुडा, रानीवाडा, जिला जालोर हाल वरिष्ठ अध्यापक केन्द्रीय विद्यालय ओएनजीसी चांदखेङा अहमदाबाद (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। एसओजी के एएसपी श्यामसुंदर विश्रोई ने आरंभिक पड़ताल के बाद दिनेश कुमार पुत्र बाबूलाल एवं संलिप्त अभियुक्तगण के विरूद्ध प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) (हिन्दी) प्रतियोगी परीक्षा 2022 में डमी अभ्यर्थी बिठाकर प्रतियोगी परीक्षा की गोपनीयता भंग करते सदोष लाभ प्राप्त कर संज्ञेय अपराध कारित करने का केस 1 अपे्रल 26 को दर्ज कराया था। उसके फोटो मिलान,हस्ताक्षर आदि में भिन्नता पाएं जाने पर केस दर्ज कराया गया। शहर की सरकारी स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षाएं दी गई थी। परीक्षा का आयोजन 15
अक्टूबर 22 को हुआ था।
आरोपी दिनेश कुमार द्वारा अपने परिचित मनोहर लाल पुत्र हरिराम उर्फ हरूराम निवासी खारा तहसील सांचौर जिला जालौर से अपने स्थान पर प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन पर डमी अभ्यर्थी बिठाने एवं द्वितीय प्रश्न पत्र हिन्दी की तैयार अच्छी होने के कारण स्वयं के द्वारा देने के बताते हुए सम्पर्क किया था एवं मनोहर लाल पुत्र हरिराम उर्फ हरूपराम द्वारा चयन होने के बाद हिसाब से पैसे देना का तय होने पश्चात् दिनेश कुमार ने अपनी फोटो एवं अन्य दस्तावेज अपने परिचित मनोहर लाल को उपलब्ध करवाए थे।
मूल अभ्यर्थी दिनेश कुमार ने अनुसंधान में यह स्वीकार किया है कि प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) भर्ती 2022 हिन्दी के लिए प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन स्वयं द्वारा नहीं दिया गया था। मनोहर लाल ने ही किसी अभ्यश्री को डमी बिठाकर दिलवाया था। डमी अभ्यर्थी कौन था इसके बारे में जानकारी नहीं होना बताया तथा द्वितीय प्रश्न पत्र हिन्दी स्वयं द्वारा ही देना बताया है।
