अजमेर जेल के प्रहरी से बाइक सवार बदमाश ने लूटा मोबाइल
प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा देने आया था जोधपुर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अजमेर जेल के प्रहरी से बाइक सवार बदमाश ने लूटा मोबाइल।प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा देने के लिए जोधपुर आए केंद्रीय कारागृह अजमेर के एक प्रहरी से अज्ञात बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना को लेकर उदयमंदिर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार नागौर जिले के डांगावास निवासी रामावतार पुत्र हड़मानराम वर्तमान में केंद्रीय कारागृह अजमेर में प्रहरी पद पर कार्यरत है। वह भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए जोधपुर आया था।
घर में घुसकर हमला बदमाशों ने लाठी-डंडों से युवक का पैर तोड़ा
रिपोर्ट में बताया गया कि आठ मई की रात करीब 11 बजे वह अभय कमांड के सामने पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लूट के शिकार जेल प्रहरी ने उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार कर रहे है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लुटेरे की पहचान करने के प्रयास कर रही है।
