घर में घुसकर हमला बदमाशों ने लाठी-डंडों से युवक का पैर तोड़ा
पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर में घुसकर हमला बदमाशों ने लाठी-डंडों से युवक का पैर तोड़ा। केरू क्षेत्र में देर रात एक युवक पर उसके घर में घुसकर हमला किया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। अब उसकी पत्नी ने राजीव गांधी नगर थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तेलियों का बास, केरू निवासी पीडि़ता शखिना पत्नी गुल्लू खान ने पुलिस को बताया कि आरोपी अचानक उनके घर में घुस आए और उसके पति पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से वार किए, जिससे युवक का पैर टूट गया। परिवार के सदस्यों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
डोडा-पोस्त से भरी कार रुकवाने पर तस्करों ने की फायरिंग
घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पुरानी रंजिश के चलते योजनाबद्ध तरीके से हमला करने आए थे। थानाधिकारी रवींद्रपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि घायल युवक का उपचार जारी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
