Doordrishti News Logo

आईआईटी का दीक्षांत समारोह 26 को,विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्रियां व मेडल

जोधपुर,आईआईटी का दीक्षांत समारोह 26 को,विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्रियां व मेडल। शहर में आईआईटी जोधपुर का दसवां दीक्षांत समारोह 26 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – आईटीआई जोधपुर में प्रवेश के लिए आवेदन का अंतिम अवसर

आईआईटी परिसर में होने वाले दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे जबकि समारोह की अध्यक्षता शासक मंडल आईआईटी जोधपुर एएस किरण कुमार करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत और इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.राम माधव मौजूद रहेंगे।

आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि इस दसवें दीक्षांत समारोह में एक हजार स्टूडेंट्स को डिग्रियां, मेडल दिए जाएंगे। कार्यक्रम दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा जिसमें संस्थान का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह में बी-टेक,स्नातकोतर और पीएचडी डिग्री धारकों को पदक एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान एआईओटी फैब एवं इलेक्ट्रॉनिक निर्माण इकाई और फैकल्टी एवं स्टाफ आवासीय परिसर का उद्घाटन ऑनलाइन व्यवस्था से मंच से किया जाएगा।

पांचवें स्थान पर पहुंचाने की कोशिश
निदेशक प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में जोधपुर आईआईटी देश की आईआईटी में 28वें पायदान पर है, जिसको पांचवें स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इसके लिए वे आईआईटी जोधपुर में इन्फ्रा स्ट्रेक्चर को बढ़ाने के साथ वर्तमान ढाई सौ की फैक्लटी को बढ़ाकर पांच हजार करेंगे और ढाई हजार स्टूडेंट की संख्या को बढ़ाकर पांच हजार तक पहुंचाएंगे।

नए आविष्कार एवं योजना बनाने का ध्येय
उन्होने कहा कि आईआईटी का काम देश और प्रदेश के विकास के लिए नए आविष्कार और योजनाओं को बनाना है लेकिन उसको धरातल पर क्रियान्वयन के लिए केन्द्र सरकार,राज्य सरकार और स्थानीय निकायों को धन मद के लिए आगे आना होगा।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026