Doordrishti News Logo

पूर्व विधायक सूर्य कांता व्यास का निधन

जोधपुर,पूर्व विधायक सूर्य कांता व्यास का निधन। शहर की जानी मानी 6 बार विधायक रही सूर्यकांता व्यास का आज निधन हो गया। 86 वर्षीय सूर्य कांता व्यास कुछ समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन से समूचे पुष्करणा समाज में शोक छा गया।

यह भी पढ़िए – क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड मिलने और बिल माफ होने का झांसा देकर दोस्त से दगा,88 लाख का गबन

सूर्यकांता व्यास जोधपुर के विकास में कई वर्षों से समर्पित रही। उन्होंने पार्षद के रूप में समाज सेवा की शुरुआत की थी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत सरकार में जोधपुर में विकास के कई काम करवाए।
अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री रहते हुए भी जोधपुर के विकास में योगदान दिया।

उन्होंने वर्ष 1990 में जोधपुर पुराना शहर) क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ा। 1990, 1993 और 2003 में तीन बार बड़े अंतर से जीत हासिल की। ​​2008 में सूरसागर से चुनाव लड़ी और जीती।
उनके नाम 7 चुनावों में से 6 बार विधायक बनने का रिकॉर्ड है।

23 फरवरी 1938 को जोधपुर राज्य ब्रिटिश भारत में पुष्करणा समाज के कल्ला परिवार में हुआ था। उनके पिता फतेहराज कल्ला पुलिस में थे।12 वर्ष की कम उम्र में उनका विवाह उमा शंकर व्यास के साथ हुआ था। सूर्य कांता व्यास 1960 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हुईं और भाजपा की महिला शाखा की अध्यक्ष जैसे कई पदों पर रहीं।

सूर्य कांता व्यास 1994 में डोडा सत्याग्रह आंदोलन में अन्याय के खिलाफ़ विरोध कर स्वेच्छा से गिरफ़्तारी दी। रामजन्म-भूमि आंदोलन के लिए महिला विंग का नेतृत्व भी किया। 1994 के ध्वजारोहण यात्रा के लिए कश्मीर गईं। समाज के विकास के लिए सेवाएं देने के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया गया। उन्हें वर्ष 2012 के लिए विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में भी चुना गया था।

शेखावत ने किया शोक प्रकट

हमारी वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास का देहावसान जोधपुर क्षेत्र के सामाजिक-राजनीतिक जीवन की अपूरणीय क्षति है। जीजी चार बार क्षेत्र से विधायक रहीं। उनकी लोकप्रियता और वरिष्ठता का सभी सम्मान करते थे। इस लोकसभा निर्वाचन के पूर्व मुझे उनका आशीर्वाद मिला था। उनसे हुई भेंट स्मृति पटल पर अंकित है। मैं हृदय से दुखी हूँ। प्रभु श्रीराम उनकी आत्मा को अपनी शरण प्रदान करें। परिवारजनों और समर्थकों को संबल प्राप्त हो। ॐ शान्ति!

गजेन्द्र सिंह शेखावत
केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed