Doordrishti News Logo

छात्राओं की ऐसी खेप तैयार करें जो विकास की राह चुन सकें-प्रो.संगीता

केएन कॉलेज में शिक्षकों का आमुखी कार्यक्रम

जोधपुर,छात्राओं की ऐसी खेप तैयार करें जो विकास की राह चुन सकें- प्रो. संगीता। हम सबको मिलकर छात्राओं की ऐसी खेप तीन वर्षों में तैयार कर भेजनी है जो विकास के नित नये आयाम भविष्य में स्थापित कर सके।

इसे भी पढ़िए – पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का निधन

हमारा ध्येय छात्रा को उसकी भाषा में अध्ययन करने के लिये प्रेरित करना है। छात्रा की परेशानी को शिक्षक अपने साथ साझा कर उसका हल निकालें। यह कहना है केएन कॉलेज निदेशक प्रो.संगीता लूंकड का।मौका था सेवानिवृत, अतिथि शिक्षकों के आममुखीकरण कार्यक्रम का।

प्रवक्ता गोतमचन्द गांधी ने बताया कि बुधवार को दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुए इस आमुखीकरण कार्यक्रम में निदेशक ने कहा कि शिक्षक स्वयं अपना विश्लेषण करें कि उनकी कक्षा में विद्यार्थी क्यों नहीं आ रहे हैं। छात्राओं को कक्षा में आने की प्रेरणा दें।

कला,विज्ञान,वाणिज्य के शिक्षकों को संबोधित करते हुए उप निदेशक प्रो.ऋतु जौहरी ने कहा कि शिक्षक नियमित कक्षाओं में जाएं ताकि उनकी छवि और बेहतर बन सके। निदेशक द्वारा आन्तरिक मूल्याकंन व स्किलड कोर्स के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन गोतम चन्द गाँधी ने किया।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026