Doordrishti News Logo

हुक्काबार का भण्डाफोड़,11 लोगों को लिया हिरासत में

होटल की तीसरी मंजिल पर चल रहा था हुक्काबार

जोधपुर,हुक्काबार का भण्डाफोड़, 11 लोगों को लिया हिरासत में। कमिश्नरेट की जिला पश्चिम पुलिस ने शुक्रवार की देर रात एक नामचीन होटल पर रेड देकर उसकी तीसरी मंजिल पर चल रहे हुक्काबार का भण्डाफोड़ करते हुए 11 लोगों को पकड़ा। इसमें प्रकरण दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़िएगा – हिंदी भाषा और नई पीढ़ी विषय पर प्रतियोगिता आयोजित

प्रतापनगर थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सिद्वार्थ इन्टरनेशनल होटल में हुक्काबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 हुक्का मय चिलम,10 पाइप,07 डिब्बे तम्बाकू फ्लेवर के जब्त कर प्रकरण दर्ज कर 02 अभियुक्त सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसमें हुक्का का सेवन करने वाले 10 युवकों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई मुखबिरी सूचना पर की गई। सूचना को पुख्ता होने पर सादे वस्त्रों में पुलिस को वहां भेजा गया। सिदार्थ इन्टरनेशल होटल की तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो दो शख्स करण सिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी गांव केलनसर पुलिस थाना चाखू जिला फलोदी और गणेश पुत्र डूंगरराम मेघवाल निवासी लवा पोकरण जिला जैसलमेर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे सें 10 हुक्काचिलम, 10 पाइप व 07 अलग-अलग फ्लेवर के डिब्बे बरामद किए गए। इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

नौ अन्य कोटपा में गिरफ्तार 
पुलिस ने मौका स्थल से बालेसर के घुडियाला निवासी भंवराराम, हिण्डोनसिटी करौली के विजय, सुवालिया शेरगढ़ के वीरेंद्र, सुखमंडला चामू के चौथाराम, बालेसर देड़ा निवासी मोहन,नेवरा रोड ओसियां निवासी किशनाराम, बूंदी के दबलाना निवासी गोविंद सिंह,बिलाड़ा निवासी आसिफ एवं खेड़ापा के चांदरख निवासी ओमाराम को पकड़ा गया।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026