Doordrishti News Logo

चोरी की रिपोर्ट देने पहुंचा युवक खुद निकला नकबजन,82 हजार बरामद

आरोपी और उसका साथी गिरफ्तार

जोधपुर,चोरी की रिपोर्ट देने पहुंचा युवक खुद निकला नकबजन,82 हजार बरामद। रेलवे की लूणी चौकी पुलिस ने एक ऐसे नकबजन को पकड़ा है जो खुद चोरी की शिकायत लेकर आया था। उसके साथ ही उसके साथी को भी पकड़ा है।
पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 82 हजार रुपए भी बरामद किए है।

यह भी पढ़ें – दुख हरता सुख करता मंगल मूर्ति जै गणेश देवा आज बिराज गए घर-घर

जीआरपी लूणी चौकी प्रभारी कंचन राठौड़ ने बताया कि चौकी पर बालोतरा जिले में समदड़ी थानान्तर्गत कोटड़ी निवासी धर्माराम पुत्र वरदाराम माजीराणा बैग और डेढ़ लाख रुपए चोरी होने की शिकायत लेकर आया। उसने बताया कि लूणी स्टेशन के बाहर मिले एक लडक़े ने उसका बैग चोरी कर लिया जिसमें नगदी भी थी। उसकी चोरी की कहानी पर संदेह होने पर सख्ती से पूछताछ की तो उसने समदड़ी स्टेशन के बाहर से एक घर से चोरी करना स्वीकार किया। उसकी जेब से 40 हजार पांच सौ रुपए नकद मिले। उसने अपने साथी के बारे में भी बताया।

पुलिस ने लूणी निवासी उसके साथी दिलीप खटीक पुत्र कानाराम को भी पकड़ा। उसके पास से 41 हजार पांच सौ रुपए बरामद किए गए। इस सम्बंध में समदड़ी जीआरपी चौकी को सूचना दी। समदड़ी पुलिस ने बताया कि समदड़ी स्टेशन के बाहर से एक मकान में चोरी हुई है। तब वहां से पुलिस लूणी चौकी पहुंची जहां दोनों आरोपियों को उन्हें सुपुर्द किया गया।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026