Doordrishti News Logo

ठेके और गोदाम से अवैध शराब बेचते दो को पकड़ा

आबकारी विभाग को किया सूचित

जोधपुर,ठेके और गोदाम से अवैध शराब बेचते दो को पकड़ा। मादक पदार्थ की अवैध रूप से बिक्री रोकने के लिए जिला पश्चिम की स्पेशल टीम ने एक शराब ठेके और शराब के गोदाम से अवैध रूप से शराब बेचने पर दो लोगों को पकड़ा। शराब ठेका संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को इस बारे में सूचित किया गया है।

यह भी पढ़ें – बंद पड़ी फैक्ट्री से चोर लोहे का स्क्रेप और सामान चुरा ले गए

पुलिस उपायुक्त राजर्षि राजवर्मा ने बताया कि रात आठ बजे के बाद अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल टीम में शामिल पुलिसनिरीक्षक तेजकरण मय टीम ने 4 सितंबर को इसरो कुड़ी क्षेत्र में एक शराब ठेेके के पास में अवैध रूप से शराब बेच रहे व्यक्ति को पकड़ा। इसी तरह 6 सितंबर को झालामंड स्थित एक शराब ठेका गोदाम से अवैध रूप से शराब बेचने पर एक अन्य को पकड़ा गया। ठेकों की शराब का अवैध रूप से बिक्री किए जाने पर अब आबकारी विभाग को सूचित किया गया है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026