Doordrishti News Logo
  • कुल मामलों में इन छह राज्यों का बढ़ोत्तरी 81 प्रतिशत
  • कुल कोरोना टीकाकरण 5.31 करोड़ के पार हुआ
  • पिछले 24 घंटों में 23 लाख से अधिक कोरोना वैक्‍सीन दी गई

दिल्ली, छह राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए नए मामलों में इनका योगदान 80.63 प्रतिशत रहा है। पिछले 24 घंटों में 53,476 नए मामले सामने आए है।

महाराष्ट्र में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए मामलों की संख्‍या अभी भी सबसे अधिक 31,855 (59.57 प्रतिशत) है। इसके बाद पंजाब में 2,613 और केरल में 2,456 नए मामले सामने दर्ज किए गए हैं।

increase in new corona cases in six states.

दस राज्यों में अभी भी कोरोना के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) आज यह 3.95 लाख (3,95,192) है।यह कुल पॉजिटिव मामलों का 3.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 26,735 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का योगदान 74.32 प्रतिशत है तथा देश के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 62.91 प्रतिशत है।

increase in new corona cases in six states.jpg

आज सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार 5.31करोड़ (5,31,45,709) वैक्सीन खुराक 8,61,292 सत्रों के माध्यम से दिलाई गई है। इनमें 79,80,849 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 50,61,790 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 84,78,478 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) और 32,37,381 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) ले चुके हैं। 51,31,949 लाभार्थी (पहली खुराक) वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के 2,32,55,262 से अधिक लाभार्थी हैं।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 68वें दिन 23 लाख (23,03,305) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई (24 मार्च 2021)। इनमें 38,243 सत्रों के जरिये 21,13,323 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली खुराक दी गई और 1,89,982 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज 1,12,31,650 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.28 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 26,490 मामले ठीक हुए हैं। कुल ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर आज 10,836,458 है। पिछले 24 घंटों में कोविड से 251 लोगों की मौत हुईं है।

दैनिक मृत्यु के मामले में 78.49 प्रतिशत मृत्यु छह राज्यों में हुई। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 95 जबकि पंजाब में 39 और छत्तीसगढ़ में 29 लोगों की कोविड से मौत हुई है। चौदह राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित), गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, लक्षद्वीप, दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, लद्दाख (केंद्र शासित), सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड शामिल हैं।

Related posts:

प्रसूताओं की हालत में लगातार सुधार,एक-दो दिन में डिस्चार्ज

June 27, 2026

प्रसूताओं की मौत और संक्रमण चिंताजनक: गहलोत

June 23, 2026

प्रसूताओं के उपचार व स्वास्थ्य की सतत मॉनिटरिंग

June 23, 2026

मानसून में रेल सुरक्षा को लेकर जोधपुर मंडल अलर्ट

June 23, 2026

RPSC एनेस्थीसिया ब्रांच में 4 डॉक्टरों का चयन

June 23, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों के लिए नामांकन शुरू

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य ने उम्मेद चिकित्सालय का किया निरीक्षण

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव ने एम्स एवं पावटा अस्पताल का किया निरीक्षण

June 23, 2026

पावटा अस्पताल में सिजेरियन के बाद 8 प्रसूताओं की बिगड़ी हालत,ICU में भर्ती

June 23, 2026