Doordrishti News Logo

डॉ स्वाति शर्मा जोधपुर और कमल पुरोहित जयपुर संभाग अध्यक्ष नियुक्त

  • अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत ने संगठन का विस्तार किया शुरू
  • फेडरेशन की बैठक में सामूहिक रूप से लिए गए समाज हित में महत्वपूर्ण निर्णय

जोधपुर,डॉ स्वाति शर्मा जोधपुर और कमल पुरोहित जयपुर संभाग अध्यक्ष नियुक्त। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख सक्रिय ब्राह्मण संगठन अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन (आईबीएफ) की एक बैठक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित कर संगठन के विस्तार करने के साथ नियुक्तियों का दौर एक बार फिर शुरू किया गया है। बैठक में समाज हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेकर समाज को और संगठित करने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें – शहीदों का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ होगा अन्तिम संस्कार

फेडरेशन के प्रदेश युवाध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान के विभिन्न संभाग मुख्यालय और जिला मुख्यालय पर कार्यकारिणी के विस्तार के अलावा विभिन्न आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसी के चलते प्रोफेसर डॉ स्वाति शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन की जोधपुर संभाग की महिला अध्यक्ष के रूप में और युवा समाजसेवी कमल पुरोहित को जयपुर संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनों नव नियुक्त अध्यक्षों को निर्धारित समय में संभाग स्तर व उनके जिलों में कार्यकारिणी के गठन और विस्तार के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत ने कहा कि बैठक में जिस तरह सुझाव सामने आए हैं उसके अनुरूप राजस्थान के हर जिले और संभाग स्तर पर संगठन की मजबूती के साथ समाज हित में आवश्यक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के साथ सदस्यता अभियान, शिक्षा,चिकित्सा,पर्यावरण संरक्षण के तहत सघन वृक्षारोपण, रोजगार, सामूहिक विवाह,वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन,मंडल स्थापित करना, रोजगार और हेल्प डेस्क स्थापित करना,आपस में समाज बंधुओं से कनेक्टिविटी बढ़ाना,बैंकिंग क्लासेज लगाना,सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण,खेल कूद प्रतियोगिता,प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान,रक्तदान शिविर का आयोजन करना,नैतिक शिक्षा संस्कार के अलावा वैदिक पद्धति के शिविर लगाना,संगीत और कला संस्कृति के शिविर लगाना, स्वास्थ्य जांच संबंधित शिविर लगाना और आईबीएफ की डायरेक्टरी तैयार करने जैसे निर्णय लिए गए।

यह भी पढ़ें – पांच हजार का इनामी जीरा चोर मध्यप्रदेश से पकड़ा गया

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन के जिला अध्यक्ष राजेश सारस्वत,जिला उपाध्यक्ष बजरंग स्वामी महिला जिलाध्यक्ष गायत्री उपाध्याय,जिला महामंत्री गौरव निम्बावत,सोशल मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य के अलावा लाल बून्द जिंदगी रक्षक संस्थान के अध्यक्ष रजत गौड़,रामचंद्र सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट कौशल गौतम,सोहन सिंह राजपुरोहित बड़ली, डॉ स्वाति शर्मा, कमल पुरोहित,संतोष राजपुरोहित, डिंपल गौड़,सुलोचना गौड़,रश्मि शर्मा,शुभा अवस्थी,डॉ गीता व्यास और यश त्रिपाठी एडवोकेट आदि बैठक में शामिल हुए और अपने महत्वपूर्ण सुझावों से अवगत कराया।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026