Doordrishti News Logo

रातभर चला इबादत व दुआओं का दौर,प्रशासन रहा मुस्तेद

मातमी पर्व मोहर्रम पर प्रमुख स्थानो पर रखे गए ताजिये

जोधपुर,रातभर चला इबादत व दुआओं का दौर,प्रशासन रहा मुस्तेद।कर्बला में शहीदों की याद में हर साल मनाए जाने वाला मातमी पर्व मोहर्रम को लेकर जोधपुर शहर में देर रात तक दुआओं का दौर चला। जोधपुर शहर के विभिन्न मुस्लिम इलाकों में ताजिये रखे गए।

यह भी पढ़ें – स्कार्पियो और बाइक चोरी

जिला प्रवक्ता ने बताया कि कर्बला में शहीदों की याद में हर साल मातमी पर्व मोहर्रम मनाया जाता है। मुस्लिम समाज में इस पर्व का बहुत ही महत्व माना जाता है। इस मातमी पर्व से ही इस्लामिक नए साल की शुरुआत होती है। हजरत इमाम हसन हुसैन की याद में मनाये जाने वाला मातमी पर्व मोहर्रम एक प्रमुख है, जिसे हर साल मनाया जाता है। इसी पर्व मोहर्रम को लेकर जोधपुर महानगर में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में काफी चहल पहल देखने को मिली।

जोधपुर के भीतरी क्षेत्र बम्बा मोहल्ला, धानमंडी, गोलनाडी, उम्मेद चोक, मोती चोक, लायकान, लखारा बाजार, गुलजारपुरा व अन्य जगहों पर ताजिये रखे गए। एक ओर जहां प्रमुख इलाकों पर रखे गए ताजिये के पास अखाड़े करतब करते नजर आए। वहीं दूसरी ओर छबील,शर्बत, हलीम का भी आयोजन देखने को मिला। गौरतलब है कि मंगलवार शाम से बुधवार देर रात तक प्रमुख स्थानों पर ताजिये रखे गए। इस पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन व अन्य अधिकारी पूरी तरीके से मुस्तेद नजर आए।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026