Doordrishti News Logo

जोधपुर, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर परिसर में बाबा रामदेव महिला स्वंय सहायता समूह जाजीवाल कलां के जनरल स्टोर का शुभारंभ कुलपति डॉ अभिमन्यु कुमार द्वारा गुरूवार को फीता काटकर किया गया।

महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक फरसाराम विश्नोई ने बताया कि इस महिला स्वंय सहायता समूह महिला अधिकारिता विभाग द्वारा गठित व संचालित है।

विश्व विद्यालय परिसर में आवासरत स्टॉफ व अध्यनरत छा़त्र-छात्राओं की सुविधाओं एवं दैनिक उपयोग की सामग्री की उपलब्धता के लिए स्टॉल का संचालन किया जायेगा। यह स्टॉल महिला स्वंय सहायता समूह को 1 वर्ष के लिए निःशुल्क आंवटित की गई है।

शुभारंभ के अवसर पर कुलपति अभिमन्यु कुमार द्वारा समूह की महिलाओं से समूह द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों व कार्यो के बारे में जानकारी ली गई तथा स्टोर संचालन के लिए शुभकामना देते हुए उत्तरोतर प्रगति की कामना की गई।

उन्होंने बताया कि इस विश्वविद्यालय में स्टॉल लगने का लाभ विद्यार्थियों व कर्मचारियों को प्राप्त होगा व उनके समय की बचत होगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव सीमा कविया, कॉलेज प्राचार्य गोविन्द्र सहाय शुक्ला, उपनिदेशक फरसाराम विश्नोई, प्रचेता उर्मिला जोशी उपस्थित थे।

उपनिदेशक फरसाराम विश्नोई व कुलसचिव सीमा कविया, समूह अध्यक्ष चुकुड़ी देवी समूह सदस्यों को स्टॉल के शुभारंभ की बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उपनिदेशक महिला अधिकारिता फरसाराम विश्नोई द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए कुलपति व कुल सचिव के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

शुभारंभ कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कर्मचारी, अधिकारी व विद्यार्थियों सहित महिला अधिकारिता की ग्राम सार्थिन प्रतिभा व मुन्नी द्वारा कोविड-19 की गाईडलाईन की पालना करते हुए भाग लिया।