Doordrishti News Logo

भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में राजस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका-मोदी

  • पोकरण में हुआ भारत शक्ति अभ्यास
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी थे उपस्थित
  • राजस्थान में 1.75 लाख सैनिकों को मिला वन रैंक-वन पेंशन का लाभ

पोकरण,भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में राजस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका-मोदी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सेनाओं की ताकत तभी बढ़ती है,जब देश आर्थिक रूप से सशक्त होता है। आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश का सामर्थ्य निरंतर बढ़ रहा है और हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति में राजस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा और विकसित राजस्थान,विकसित सेना को ताकत प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें – जैसलमेर में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तेजस दुर्घटनाग्रस्त

मोदी मंगलवार को जैसलमेर के पोकरण में भारत शक्ति अभ्यास के अवसर पर आयोजित प्रदर्शन का अवलोकन कर रहे थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी भारतीय सेनाओं के शौर्य के साक्षी बने। प्रधानमंत्री ने कहा कि वीरता और कौशल का यह प्रदर्शन नए भारत की गूंज है। आज पोकरण एक बार फिर भारत की आत्मनिर्भरता,आत्मविश्वास और उसके गौरव की त्रिवेणी का साक्षी बना है। यह वही पोकरण है जिसने भारत को परमाणु सम्पन्न राष्ट्र बनाया। आज हम यहीं हमारी सेनाओं के स्वदेशीकरण से सशक्तीकरण होने के गवाह बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारतीय सेना का सामर्थ्य बढ़ा है। भारत देश पहले रक्षा उपकरणों का आयातक था परन्तु आज एक बड़ा निर्यातक बन रहा है। भारत शीघ्र ही रक्षा क्षेत्र में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंनेे कहा कि पिछले चार दशकों में वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) पर सैनिक परिवारों से झूठ बोला गया। हमारी सरकार ने आते ही ओआरओपी की गारन्टी को पूरा किया। अब तक राजस्थान के 1.75 लाख पूर्व सैनिकों को ओआरओपी के तहत 5,000 करोड़ रुपये का लाभ मिल चुका है।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद,चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज पांडे,चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल आर.हरि कुमार एवं मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित वरिष्ठ सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026