गांधी जयंती पर PM मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात

बोले-आपने अहिंसा को जीकर दिखाया

नईदिल्ली(दूरदृष्टीन्यूज),गांधी जयंती पर PM मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात। फ्लाईदुबई विमान की बड़ी त्रासदी को टालने वाले भारतीय मूल के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती के दिन वीडियो कॉल पर बातचीत की और उनके साहस को नमन किया।

जिले के 215 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

सऊदी अरब में इलाज करा रहे कैप्टन स्मित ने बताया कि “घावों को मैंने घाव की तरह नहीं,एक जर्नी की तरह लिया है। रिकवरी में समय लगेगा, लेकिन मैं पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगा।”

प्रधानमंत्री ने सऊदी और यूएई सरकार का हृदय से आभार जताया कि उन्होंने कैप्टन की बेहतरीन देखभाल की। पीएम ने कहा जब भी जरूरत लगे,मैं एक फोन कॉल अवे हूं।

बातचीत में पीएम ने कहा आपने सच में बहुत बड़ा काम किया है। अगर ऐसा न होता तो हिंदुस्तान पर क्या बीतती,भारत के सभी पायलटों को किस नजर से देखा जाता, आपने सबको बचा लिया। कैप्टन ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी मिलने आई थी लेकिन घाव देखकर डर गई और दो साल के बेटे को मिलने की अनुमति नहीं है।

प्रधानमंत्री ने गुजराती में भी बातचीत की और परिवार के हौसले की सराहना की। उन्होंने कहा सोनल बहन खूब हिम्मत वाले हैं। भूपेन्द्र भाई और गीता बहन से मुंबई एयरपोर्ट पर बात की, कहीं भी शिकायत का नामोनिशान नहीं।

अंत में प्रधानमंत्री ने कहा आज गांधी जयंती है, अहिंसा क्या होती है,वो आपने जी करके दिखाया है। पूरा देश आपके साथ है। जय श्री कृष्ण,गॉड ब्लेस यू। कैप्टन ने जवाब दिया जय हिंद सर।

डिस्क्लेमर: बातचीत का कुछ अंश गुजराती में भी था,जिसका यहाँ भावानुवाद किया गया है।