Doordrishti News Logo

चोर घर से लोहे की अलमारी ही उठा ले गए,9 तोला सोना और 3 लाख की नगदी चोरी

  • एक ही रात में चार घरों में लगाई सेंध
  • कुछ लोगों पर संदेह जताते हुए केस दर्ज

जोधपुर,चोर घर से लोहे की अलमारी ही उठा ले गए,9 तोला सोना और 3 लाख की नगदी चोरी। कमिश्ररेट के डांगियावास स्थित बिरामी गांव में गुजरी रात एक मकान में चोरों ने सेंध लगाकर वहां रखी लोहे की अलमारी ही उठा ले गए। बाड़े में जाकर तोड़ा और उसमें रखा नौ तोला सोना,चांदी और 3 लाख की नगदी ले गए। इसके अलावा चोरों ने तीन अन्य घरों में सेंध लगाई। एक पीडि़त की तरफ से संयुक्त रिपोर्ट डांगियावास थाने में दी गई है। इसमें कुछ लोगों पर संदेह जताते हुए केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने गहनता से इसकी जांच आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – ट्रक के खलासी पर एक लाख रुपए चुराने का आरोप

डांगियावास के बिरामी निवासी बाबूदास पुत्र पूनमदास वैष्णव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गुरुवार की रात तीन बजे उसके घर मेें चोर घुसे और कमरे में रखी अलमारी को बाड़े में लेकर गए। बाद में अलमारी का ताला तोडक़र नौ तोला सोने के आभूषण के साथ चांदी का लोटा,चांदी के 35 सिक्के और तीन लाख की नगदी चोरी कर ली। चोरों ने बाड़े में सारा सामान बिखेर दिया। सुबह जाग होने पर चोरी का पता लगा। इसके अलावा गांव के ही मलखान सिंह,चुन्नीलाल एवं केशरराम के यहां भी सेंध लगाई।

यह भी पढ़ें – घर के पोर्च में खड़ी स्कार्पियो को आग लगाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट में आरोप है कि बिरामी गांव में एक बस्ती के तीन चार युवकों द्वारा यह कारस्तानी की जा सकती है। जिसे नामजद कर पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने अब इस बारे में अग्रिम अनुसंधान आरंभ किया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पेट्रोल डाल जलाने का प्रयास: बदमाशों ने स्कूटी को फूंका

September 28, 2026

दंपती ने बनाया बेटी को हवस का शिकार

September 28, 2026

सड़क पार कर रही महिला के गले से सोने की चेनपेडेंल तोड़ा

September 28, 2026

हत्या: घर के बाहर डॉग घुमाने की बात को लेकर युवक को हाथों और डंडों से पीटा,अस्पताल में मौत

September 28, 2026

प्रजापत समाज ने किया महापोर का स्वागत

September 28, 2026

केमिकल फैक्ट्री अग्नि कांड में झुलसे दो और फायर फाइटर्स की मौत,अब तक तीन मरे

September 28, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल टली 28 से 30 सितंबर तक बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे

September 28, 2026

Jingar Education Committee: 44वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

September 28, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती पर क्रांति की बात का आयोजन

September 28, 2026